फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The problem of the department increased by 20 doses in a bottle of Corbewax, the beneficiaries are not reaching simultaneously

कोर्बेवैक्स की एक बोतल में 20 डोज से बढ़ी विभाग की परेशानी, नहीं पहुंच रहे एक साथ लाभार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The problem of the department increased by 20 doses in a bottle of Corbewax, the beneficiaries are not reaching simultaneously
सिरसा। कोरोना वैक्सीन लगवाने में अब कम लाभार्थी ही रुचि दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 12 से 14 वर्ष के लाभार्थियों को विभाग की ओर से वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया गया है। लेकिन सरकारी और निजी स्कूल संचालक बच्चों को वैक्सीन लगवाने में रुचि दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे। जबकि एक ही कोर्बेवैक्स की बोतल में 20 डोज होने के कारण पहुंचने वाले लाभार्थियों को भी वापस भेजा जा रहा है। वहीं पहली डोज लगवा चुके दो लाख 90 हजार लाभार्थियों की डेट ड्यू हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज अलग-अलग स्थानों वैक्सीनेशन सेंटर लगाए जा रहे है। 12 से 14 वर्ष के कम लाभार्थी ही सेंटर में पहुंचते हुए दिखाई देते है। कोर्बेवैक्स की एक बोतल में 20 डोज होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की परेशानी भी पहले से बढ़ी है। तीन से चार लाभार्थी केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते है लेकिन विभाग की ओर से उनकी एंट्री कर उन्हें वापस भेज दिया जाता है और जब तक 20 लाभार्थी नहीं पहुंचते तो बोतल को नहीं खोला जाता। हालांकि अब निजी स्कूलों में कक्षाएं भी लगनी शुरू हो चुकी है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी बच्चों को वैक्सीनेशन लगवाने को लेकर कोई खास रुचि दिखाते हुए नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

दो लाख 90 हजार लाभार्थियों की हो चुकी है डेट ड्यू
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 लाख 97 हजार वैक्सीनेशन की डोज लाभार्थियों को लगाई जा चुकी है। ऐसे में दूसरी डोज लगवा चुके लाभार्थियों में से दो लाख 90 हजार लाभार्थी दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग तय लक्ष्य से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। विभाग अलग-अलग स्थानेें पर कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। लेकिन अब लोग केंद्रों पर वैक्सीन लेने के लिए नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन को लेकर शिक्षा विभाग का लिखा पत्र
12 से 14 वर्ष के लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिक्षा विभाग अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। लेकिन अभी तक विभाग बच्चों को वैक्सीन लगवाने के प्रति रुचि दिखाता हुआ नजर नहीं आ रहा। वहीं स्कूलों में अब कक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। लेकिन स्कूल संचालक बच्चों को वैक्सीन लगवाने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्जन
12 से 14 वर्ष के लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग अधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। लेकिन स्कूलों में परीक्षाओं के चलते संचालक अभी वैक्सीन लगाने में रुचि लेते हुए दिखाई नहीं दे रहे। एक ही बोतल में 20 डोज होने के कारण परेशानी भी आ रही है।
-नीतिन सोमानी, नोडल अधिकारी, टीकाकरण अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed