फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The learning level of 209 primary schools in the district is weak, additional classes will be held

Sirsa News: जिले के 209 प्राथमिक स्कूलों का अधिगम स्तर कमजोर, लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The learning level of 209 primary schools in the district is weak, additional classes will be held
सिरसा।जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कपिल कुमार बैठक लेते हुए।
सिरसा। शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से हाल ही में करवाई गई ग्रेडिंग रिपोर्ट में जिले के प्राइमरी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के 209 राजकीय प्राइमरी विद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों का अधिगम स्तर कमजोर पाया गया है। शिक्षा विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन


इसके तहत अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि कमजोर बच्चों को सुधारने का समय मिले। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाएं जाएंगे, जिससे वे बच्चों को आसान तरीकों से पढ़ा सकें। अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे घर पर बच्चों के साथ अभ्यास करवाएं। ब्लॉक व जिला स्तर के अधिकारी समय-समय पर स्कूलों का दौरा करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। हर महीने बच्चों की अधिगम स्थिति का आंकलन होगा और रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का सीखने का स्तर सिर्फ 30 से 55 प्रतिशत तक रहा

रिपोर्ट के मुताबिक, इन विद्यालयों में विद्यार्थियों का सीखने का स्तर सिर्फ 30 से 55 प्रतिशत तक ही रहा। जबकि शिक्षा विभाग का लक्ष्य विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत अधिगम स्तर तक पहुंचाना है। यह लक्ष्य अब विभाग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। जिन स्कूलों का परिणाम कमजोर पाया गया है, उन्हें विशेष निगरानी सूची में डाला जाएगा। इन स्कूलों में विभाग की ओर से न केवल नियमित निरीक्षण होंगे, बल्कि वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

शिक्षा विभाग ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों का स्तर ठीक करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। खंड अधिकारियों को दो माह के भीतर 209 राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का स्तर 55 फीसदी से ज्यादा लेकर आना होगा। इसके तहत हर महीने स्कूलों को 10 तारीख को रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजनी होगी। यह रिपोर्ट 12 तारीख तक उपायुक्त कार्यालय जाएगी। उपायुक्त स्वयं इस रिपोर्ट का आकलन करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी खंड के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की ग्रेडिंग की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे। ग्रेडिंग समीक्षा में यह देखा जाएगा कि विद्यालय किन मानकों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और किन क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है।

इस प्रकार है जिले में प्राइमरी स्कूलों की स्थिति

जिले में कुल 524 राजकीय प्राइमरी स्कूल हैं। इसमें से 58 राजकीय प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनका अधिगम स्तर 30 फीसदी से कम है। वहीं 209 विद्यालय ऐसे हैं जिनका स्तर 30 से 55 फीसदी है। जिले में 256 स्कूल ऐसे हैं जिनका स्तर 55 फीसदी से ज्यादा है। जिले के खंड सिरसा की स्थिति ज्यादा खराब है। सातों खंडों में सिरसा खंड में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों का स्तर कमजोर है।

खंड, 30 फीसदी से कम, 30-55 फीसदी, 55 फीसदी से ज्यादा, कुल

- बडागुढ़ा, 3, 33, 27, 63

- डबवाली, 8, 40, 33, 81

- ऐलनाबाद, 9, 27, 26, 62

- चोपटा, 8, 25, 47, 80

- ओढां, 9, 14, 24, 47

- रानियां, 11, 27, 49, 87

- सिरसा, 10, 43, 50, 103



-----------------





जिले के 209 राजकीय प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनका अधिगम स्तर कमजोर है। सभी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अक्तूबर माह तक स्तर को 55 फीसदी से ज्यादा करना है। इसकी समीक्षा स्वयं उपायुक्त करेंगे। ---

बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।



------------------

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से हर महीने अपडेट ली जाएगी। सभी को रिपोर्ट देनी अनिवार्य है, ताकि 12 को उपायुक्त रिपोर्ट भेजी जा सके। स्कूलों में सुधार के लिए तीसरी की हिंदी व गणित, हिंदी टीजी और वर्क बुक स्कूलों में बंटवा दी गई है। -
डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed