{"_id":"26b7461f4b67db1d322cc9eb641a3fd5","slug":"the-law-s-tongue-chopped-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की जीभ काटकर ले गए ससुरालवाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद की जीभ काटकर ले गए ससुरालवाले
sirsa
Updated Sat, 07 Jun 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दामाद के किसी अन्य महिला से संबंधों के शक में ससुराल वाले उसकी जीभ काटकर ले गए। उक्त घटनाक्रम जिले के गांव मिर्जापुर थेहड़ का है। जीभ कटने से घायल युवक की गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। गांव मिर्जापुर थेहड़ निवासी सुखवीर पुत्र गुरदीप सिंह खेतीबाड़ी करता है। उसकी मां दर्शन कौर बीमार रहती है और भाई निशक्त है।
विज्ञापन
चार दिन पहले सुखवीर सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी बच्चों सहित मायके गांव भंभूर चली गई। शनिवार अल सुबह लगभग चार बजे ससुराल वाले उसके घर घुस आए और धारदार हथियार से उसकी जीभ काट डाली। ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुखवीर की पत्नी को संदेह था कि उसका किसी अन्य महिला के साथ संबंध है।
विज्ञापन
इसी कारण वह नाराज होकर मायके चली गई थी। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। उसके बाद ससुर अजायब सिंह व अन्य रिश्तेदार शनिवार को सुखवीर सिंह के घर में घुस आए और उसकी जीभ काटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन