फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The first case of dengue was found in the district, the department got fogging done

जिले में डेंगू का पहला केस मिला, विभाग ने करवाई फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
The first case of dengue was found in the district, the department got fogging done
डेंगू के मरीज मिलने के बाद फोगिंग करवाते विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में डेंगू का पहला मिला केस मिला है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतते हुए अभी से डेंगू के डंक का असर कम करने के लिए न केवल संबंधित क्षेत्र में फोगिंग करवा दी है। बल्कि आसपास के क्षेत्र में टीम भेजकर सर्वे भी शुरू करवा दिया है। पिछले वर्ष जिले में डेंगू के 19 केस मिले थे।
विज्ञापन

डबवाली की कॉलोनी रोड निवासी एक 70 वर्षीय महिला कौशल्या देवी को बुखार होने पर डेरा स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों को डेंगू होने का शक हुआ तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। इस पर विभाग की टीम ने पहुंचकर सैंपल लिए। जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। इस पर विभाग ने सतर्कता बरतते हुए मरीज के क्षेत्र में मशीन भेजकर फोगिंग करवा दी,ना केवल आसपास के क्षेत्र में सैंपल लिए गए हैं बल्कि वहां पर फोगिंग करवाने का काम भी शुरू करवा है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, राहत की सांस ली
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैट में जाकर मलेरिया और डेंगू की संभावना को देखते हुए सैंपल लिए। टीम ने 150 सैंपल लिए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। इस एरिया में करवाए गए सर्वे के दौरान विभाग को 20 जगह एडिज मच्छर का लारवा मिला था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों से भी लिए जाएंगे पानी के सैंपल
स्कूल काफी समय से बंद थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने फैसला किया है कि अब स्कूलों से पीने के पानी के सैंपल लिए जाएं। अब तक विभाग की टीम विभिन्न स्कूलों से 30 सैंपल पानी के ले चुकी है। इनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों ने सभी स्कूलों को पत्र भेजकर सैंपल लेने के लिए आदेश जारी कर दिया है।

जिले में डेंगू का पहला केस मिला है। संबंधित क्षेत्र में टीम को भेजा गया है और सर्वे के साथ-साथ फोगिंग भी शुरू करवा दी गई है। इसके अलावा स्कूलों से भी पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं।
- डॉ. हरसिमरन, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed