फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The doctors and townspeople who came in support of IMA took out a peace march, while the villagers would gherao on 25

आईएमए के समर्थन में आए डॉक्टर और शहरवासियों ने निकाला शांति मार्च, वहीं 25 को ग्रामीण करेंगे घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The doctors and townspeople who came in support of IMA took out a peace march, while the villagers would gherao on 25
मांगों के समर्थन में शहर में रोष मार्च निकालते आईएमएस सदस्य। - फोटो : SR 41
सिरसा। आईएमए और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब आईएमए की ओर से उस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई जा रही है। जिसको लेकर जिलेभर के डॉक्टरों और शहर वासियों ने एकत्र होकर शहर में शांति मार्च निकाला। वहीं दूसरी तरफ वैदवाला के ग्रामीणों ने डॉक्टर पर मामला दर्ज करने और डॉक्टर द्वारा दर्ज करवाया गए मामले को रद्द करने की मांग उठाई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर 25 जनवरी को एसपी को मांग पत्र सौंपने और गिल अस्पताल का घेराव कर पक्का मोर्चा लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार शाम चार बजे आईएमए के बैनर तले सभी डॉक्टर और शहर वासी सांगवान चौक पर एकत्र हुए। सभी डॉक्टर सांगवान चौक से जुलूस की शक्ल में शहर के सरकूलर रोड स्थित जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, सूरतगढ़िया चौक, सुभाष चौक से होते हुए वापस सांगवान चौक पर पहुंचकर मार्च समाप्त किया। मार्च के दौरान महिला चिकित्सकों ने अपने हाथों में गुंडागर्दी बंद करो, महिला चिकित्सक को इंसाफ दो सहित कई नारे लिखे बैनर लिए हुए थे। शांति मार्च में महिला चिकित्सकों व स्टाफ की भागीदारी बड़ी संख्या में रही और महिला चिकित्सक के साथ हुई इस अमानवीय घटना से महिला चिकित्सकों में खासा रोष भी देखा गया। आगामी संघर्ष के लिए सोमवार को फिर से आईएमए पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। शांति मार्च के दौरान आईएमए के जिला प्रधान डॉ. आशीष खुराना, आईएमए के स्टेट पैटर्न डॉ. वेद बैनीवाल, आईएमए हरियाणा के उपप्रधान डॉ. अंजनी अग्रवाल, डॉ. रमेश, डॉ. गौतम, डॉ. श्रवण, डबवाली से डॉ. कड़वासरा, आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. अशोक पारीक, डॉ. कुलविंद्र गिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर बोले: पता नहीं था बीमारियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों से भी होगा लड़ना
चिकित्सकों ने कहा कि अभी तक वे मरीजों की जान बचाने के लिए बीमारियों से लड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने नहीं सोचा था कि कभी ऐसा भी दिन आएगा कि उन्हें बीमारियों के साथ-साथ असामाजिक तत्वों से भी लड़ना पड़ेगा। चिकित्सकों ने कहा कि कोई भी डॉक्टर क्यों चाहेगा कि उसका केस बिगड़े, बावजूद इसके आईएमए ने युवक जगतार का उपचार करवाने का आश्वासन गांव की पंचायत को दिया था, लेकिन वैदवाला निवासी भूपेंद्र, जोकि अपने आप को किसान नेता बताता है, जगतार को लेकर अस्पताल में आया। उसने न केवल महिला चिकित्सक से दुव्यर्वहार किया, बल्कि उपचार करवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की भी डिमांड की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार चलता रहा तो कोई भी डॉक्टर की बाजू पकड़कर उसे डरा धमका कर कुछ भी करवा लेगा। गुंडागर्दी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों की जान बचाने वाले आज खुद अपनी जान बचाने के लिए भय के साए में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर आईएमए को पूरा भरोसा है कि वो उनके साथ न्याय करेगा। अगर इसके बाद भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की तो आईएमए को मजबूरन आगामी संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसका जिम्मेदार यहां का प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण 25 जनवरी को अस्पताल के समक्ष लगाएंगे पक्का मोर्चा
ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज करवाने और ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमें को रदद करने की मांग को लेकर ग्रामीण बीते दिन शनिवार को भी एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे। ऐसे में अब ग्रामीण 25 जनवरी को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्र होंगे और इसके बाद रोष प्रकट करते हुए एसपी से मिलेंगे। वहीं भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने कहा कि अगर उनके ऊपर दर्ज करवाया गया झूठा मुकदमा वापस नहीं लिया जाता तो वह गिल अस्पताल के समक्ष पक्का मोर्चा लगाने को मजबूर होंगे। इसके लिए अन्य गांवों के ग्रामीण भी उनके समर्थन में आ रहे है। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed