{"_id":"b26acb6bf5727032ffcbcc121314f4aa","slug":"the-day-before-the-private-ambulance-strike-ineffective-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बेअसर रही निजी एंबुलेंस की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बेअसर रही निजी एंबुलेंस की हड़ताल
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के निजी एंबुलेंस संचालकों सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शुरू कर दी। एंबुलेंस संचालक सरकार द्वारा एंबुलेंस पर रोड टैक्स पर छह प्रतिशत वृद्धि करने व यात्री भाड़ा किराया वसूलने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह डबवाली रोड पर जिले के सभी निजी एंबुलेंस संचालक एकत्रित हुए और सरकार के फैसले पर विरोध जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार जब तक अपना फैसला वापस नहीं लेती उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
सिरसा प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार के फैसले से एंबुलेंस संचालकों के परिवारों की भूखों मरने की नौबत आ जाएगी, क्योंकि जो भी किराया एकत्रित होगा वह सारा टैक्स के रूप में भी जमा करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब हड़ताल की गई थी तो मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल ने उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एंबुलेंस सेवा पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन अब सरकार अपने इस वादे से मुकर रही है।
विज्ञापन
सरकार एंबुलेंस संचालकों पर न केवल पीजीटी टैक्स भरने का दबाव बना रही है बल्कि रोड टैक्स को भी बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दिया, जो नाजायज है।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस वादा खिलाफी के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों सहित दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र में भी एंबुलेंस सेवा देने वाले संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।
यह हड़ताल तभी खत्म होगी, जब सरकार यात्री भाड़ा किराया रद्द करने और रजिस्ट्रेशन टैक्स एक प्रतिशत करने के निर्देश जारी करेगी। प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष विशाल, कोषाध्यक्ष संदीप, ओमप्रकाश, राजबीर, नीरज, मोनू, छिंदा, मनीराम आदि मौजूद थे।
निजी अस्पतालों के पास अपनी एंबुलेंस
जिले में निजी एंबुलेंस संचालकों की हड़ताल अपना कोई असर नहीं छोड़ पाई। इसका कारण यह रहा कि सभी निजी अस्पतालों के पास स्वयं की दो से चार एंबुलेंस हैं।
इस वजह से रोगियों ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सामान्य अस्पताल के समक्ष निजी एंबुलेंसों का ज्यादा जमघट लगा रहता है।
हड़ताल के चलते ज्यादा समस्या सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को होने वाली थी लेकिन सोमवार को रोगियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। वैसे भी सामान्य अस्पताल प्रशासन के पास पांच एंबुलेंस हैं।