फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The command of e-learning scheme will be in the hands of students of government polytechnic institute.

Sirsa News: राजकीय बहुतकनीकी संस्था के छात्रों के हाथों में होगी ई-अधिगम योजना की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
The command of e-learning scheme will be in the hands of students of government polytechnic institute.
राजकीय ​वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास।
सिरसा। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट दिए गए हैं। इन टैबलेट में खराबी या तकनीकी खामी आने पर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर शिक्षा विभाग ने नई योजना बनाई है। इनके तहत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के संस्थान के छात्रों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वे स्कूली विद्यार्थियों के टैबलेट की समस्या का बिना देरी के समाधान कर करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों को ही यह विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर एक दिन का होगा। इसमें विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद बहुतकनीकी कॉलेज के विद्यार्थी जिलेभर के करीब एक हजार राजकीय स्कूलों का भ्रमण करेंगे और वहां के बच्चों से बातचीत करेंगे। बातचीत के दौरान विद्यार्थियों को टैबलेट में आ रही समस्याओं के संबंधी पूछा जाएगा और समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने राजकीय बहुतकनीकी कॉलेजों के छात्रों को योजना में इसलिए लिया है, क्योंकि बहुतकनीकी के विद्यार्थी पहले से ही तकनीकी ज्ञान में पारंगत है। वे टैबलेट से संबंधित समस्याएं आसानी से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिपोर्ट विभाग को करवानी होगी जमा
बहुतकनीकी कॉलेज के छात्रों को स्कूलों में विजिट के दौरान वहां के विद्यार्थी जो भी डिटेल देंगे, उसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग में जमा करवानी होगी। इसके साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट भी विद्यार्थी बनाएंगे। योजना के तहत प्रतिदिन किसी भी समय में छात्र स्कूलों में विजिट कर समस्याओं को जान सकेंगे।



राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के छात्रों को टैबलेट की समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष परीक्षण दिया जाएगा। इसके बाद छात्र राजकीय स्कूलों में विजिट के वहां के विद्यार्थियों से टैबलेट संबंधी समस्या को जानकर उसका समाधान करेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी हुआ है। अभी प्रशिक्षण की तारीख को फाइनल नहीं किया गया है। -
हरीश चावला, नोडल अधिकारी, ई अधिगम शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed