फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The college will open from November 16, classes will be held two days a week

16 नवंबर से खुलेंगे कॉलेज, सप्ताह में दो दिन लगेगी कक्षाएं

Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
The college will open from November 16, classes will be held two days a week
राजकीय महिला महाविद्यालय की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
उच्चतर शिक्षा विभाग ने 16 नवंबर से कॉलेजों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अब कॉलेज में आकर अपने अध्यापकों से रूबरू होंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छी बात यह रहेगी कि 16 नवंबर से लगने वाली कक्षाओं में उपस्थिति मान्य नहीं होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने साथ ही कक्षाओं के लिए शेड्यूल भी साथ ही जारी किया है, जिसके अनुसार स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाएं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन के करीब नौ महीने बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों को खोल दिए हैं। कॉलेज खोलने के लिए कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर पर पूरी तैयारियां कर ली है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाओं के लिए एक समय सारिणी भी जारी की है, जिसके अनुसार कॉलेजों में विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाएगी। नेशनल कॉलेज में करीब 5 हजार व राजकीय महिला महाविद्यालय में 1875 छात्राओं के कॉलेज आने का प्रबंध किया जाएगा। कॉलेजों में अधिक विद्यार्थी होने के कारण कक्षाओं के अलग-अलग बेंच रखे गए है। कॉलेजों में विद्यार्थियों के प्रवेश पर कड़ी नजर रखी जाएगी, बिना मास्क विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश नहीं दी जाएगी। कॉलेज द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं का टाइम टेबल दो दिन पहले ही कॉलेजों के वेब पोर्टल पर डाला दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी टाइम टेबल देखकर ही कॉलेज आए।
विज्ञापन

यह रहेगा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं का शेड्यूल
स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के अलग-अलग शेड्यूल रखे गए है। नेशनल कॉलेज द्वारा बीए प्रथम वर्ष की कक्षा सोमवार व मंगलवार को, बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की बुधवार व वीरवार को, बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुक्रवार व शनिवार को लगाई जाएगी। वहीं स्नातकोत्तर की कक्षाएं भी शुक्रवार व शनिवार को लगाई जाएंगी। कक्षाएं लगाने के लिए विद्यार्थियों को दो ग्रुपों में भी बांटा जा सकता है। पहला ग्रुप सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक व दूसरा ग्रुप साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक का चलेगा। यह शेड्यूल महिला कॉलेज में बीए, बीए कॉम की छात्राओं का रहेगा। अगर किसी कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिक रहती है तो उस कक्षा के विद्यार्थियों को इवन व ओड रोल नंबर के अनुसार कॉलेज बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटिवेशन के लिए कॉलेज करवाएगा छात्राओं की काउंसिलिंग
राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा 16 नवंबर से शुरू होने के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को मोटिवेशन के लिए काउंसिलिंग करवाई जाएगी। जिसके लिए बाकायदा कॉलेज की ओर से टीम नियुक्त कर दी है। जिसमें मनोविज्ञान विभाग के डॉ. दलजीत सिंह व प्रो. शिखा होगी। लॉकडाउन के दौरान घर रहकर जिन छात्राओं के मन में निराशा पैदा हो गई है, उन्हें काउंसिलिंग कर प्रेरित किया जाएगा। मनोविज्ञान के इस सत्र में मुख्य रुप से नेेशनल कॉलेज के डॉ. रविंद्र पुरी भी छात्राओं को मोटिवेट करने के लिए लेक्चर देंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता का कहना है कि अगर छात्राएं कम रहती है तो संभावना है कि कक्षाओं को खुले मैदान में लगाया जाए।
कॉलेजों में नहीं लगेगी हाजरी
उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशों अनुसार 16 नवंबर से लगने वाली कक्षाओं में विद्यार्थियों की हाजिरी नहीं लगाई जाएगी। साथ ही विद्यार्थी का इन कक्षाओं में भी आना जरूरी नहीं है। अगर विद्यार्थी कॉलेज न आकर घर पर रहकर ही पढ़ाई करना चाहता है तो वह कर सकता है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं के लिए जरूरी 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम इस बार नहीं रहेगा, कोविड-19 की हिदायतों के चलते यह नियम बदला गया है।
मास्क, सैनिटाइजर व पानी की बोतल जरूरी
कॉलेज में आने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से गाइड लाइन रहेगी कि विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश करते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए विद्यार्थी सैनिटाइजर का प्रयोग करता रहे। संक्रमण से बचाव के लिए विद्यार्थी अपने साथ पानी की बोतल जरूरत लेकर आए। कक्षाओं में विद्यार्थियों को सामाजिक नियम की दूरी के साथ ही बिठाया जाएगा।

कोट्स
16 नवंबर से विद्यार्थियों के लिए कॉलेज को खोला जाएगा। स्नातक व स्नातकोत्तर की कक्षाओं के लिए शेड्यूल बना लिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी स्वस्थ महसूस नहीं करता तो वह कॉलेज में न आए, विद्यार्थियों की हाजिरी नहीं लगाई जाएगी।
- प्रो. राम कुमार जागड़ा, प्राचार्य नेशनल कॉलेज।
कोट्स
कॉलेज में आने वाली छात्राओं को पाठ्यक्रम में कोई परेशानी है तो ही कॉलेज आए। बीए व बीकॉम की कक्षाएं ऑनलाइन भी जारी रहेगी।
-डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed