{"_id":"68bc78ee20c1907a2c06a799","slug":"the-city-will-become-clean-and-beautiful-only-with-the-participation-of-the-common-people-adc-sirsa-news-c-128-1-sir1002-143802-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन की भागीदारी से ही शहर बनेगा स्वच्छ और सुंदर : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन की भागीदारी से ही शहर बनेगा स्वच्छ और सुंदर : एडीसी
विज्ञापन
सिरसा।सफाई अभियान के तहत सफाई करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी। सूचना विभाग
सिरसा। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नगर परिषद व नगर पालिका की टीमों की ओर से शहरवासियों, फल-सब्जी विक्रेताओं, रेहड़ीवालों और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और डस्टबिन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि स्वच्छता को स्वभाव में शामिल करना बेहद जरूरी है तभी हम सभी मिलकर स्वच्छ शहर और स्वच्छ पर्यावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अभियान के तहत नगर परिषद सिरसा व डबवाली और नगर पालिका कालांवाली, ऐलनाबाद व रानियां की टीमों की ओर से प्रतिदिन रिहायशी कॉलोनियों, सरकारी कार्यालयों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की जारी है।
उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। लोगों की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ किया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में सफाई कर लोगों को अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है और लोगों को कचरा सड़क अथवा गली में डालने के स्थान पर डस्टबिन में एकत्रित करते हुए कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के तहत नगर परिषद की टीमों की ओर से शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सिरसा को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने में प्रशासन का सहयोग करें।