फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The brother used to keep a wrong eye on the sister, then the brother killed her with an ax.

बहन पर रखता था गलत निगाह तो भाई ने कुल्हाड़े से काट कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The brother used to keep a wrong eye on the sister, then the brother killed her with an ax.
घटनास्थल की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
ओढां (सिरसा)। गांव जंडवाला जटान में खेत में बने कोठे में सो रहे एक मजदूर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी की बहन पर मृतक गलत निगाह रखता था।
विज्ञापन

पंजाब के गांव नाथपुरा निवासी जगसीर सिंह की पत्नी जसपाल कौर अपने लड़के मंजीत सिंह व दीपा सिंह तथा लड़की के साथ गांव जंडवाला जटान निवासी दर्शन सिंह के खेत में नरमा चुगाई के लिए आई हुई थी। जबकि उनके ही परिवार का करीब 28 वर्षीय युवक जितेंद्र भी उनके साथ ही आया था। उक्त सभी लोग दर्शन सिंह के खेत में बने कोठे में ही रहते थे। रविवार रात करीब 2 बजे किसी ने सो रहे जितेंद्र के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर ओढां थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

मात्र 3 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी
हत्या केस को ओढां पुलिस ने मात्र 3 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को घटनास्थल के हालात देखकर शुरू से ही कुछ संदेह था। जब इस मामले में पुलिस ने मंजीत, उसके भाई दीपा सिंह, मां जसपाल कौर व बहन से अलग-अलग पूछताछ की तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने मंजीत पर सख्ती दिखाई तो उसने जितेंद्र की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए की हत्या
जांच में सामने आया है कि मंजीत सिंह की बहन पर मृतक जितेंद्र गलत निगाह रखता था। इस बात का पता मंजीत को लगा तो उसने जितेंद्र को सबक सिखाने की योजना बनाई। रविवार रात को जब सभी लोग सो गए तो करीब 2 बजे मंजीत सिंह ने कुल्हाड़े से सो रहे जितेंद्र के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक के भाई शेरबाज सिंह की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
- काशीराम बैनीवाल, थाना प्रभारी, ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed