{"_id":"66f868972b897910e10e8f7a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-outside-a-farm-sirsa-news-c-21-hsr1011-474411-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खेत में बनी ढाणी के बाहर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खेत में बनी ढाणी के बाहर मिला युवक का शव
Sun, 29 Sep 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डिंग क्षेत्र में नशे से पीड़ित युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेतों में बनी एक ढाणी के बाहर बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया।
पुलिस को दिया बयान में मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा संदीप ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह कई सालों से नशे का आदी था। ओमप्रकाश ने बताया कि संदीप बीच-बीच में समझाने पर नशा छोड़ भी देता था। अब कई महीनों से संदीप नशा छोड़ चुका था और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को दोपहर के समय संदीप बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। इसके बाद शाम तक वह घर पर नहीं लौटा।
इस दौरान उसके छोटे बेटे बुधराम के पास फोन आया कि तेरा भाई बेहोशी हालात में मेहूवाला रोड पर बनी ढाणी के बाहर पड़ा हुआ है। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो संदीप बेहोशी हालत में खेत में पड़ा हुआ था। उसकी बाइक पास में ही खड़ी मिली। जब उन्होंने संदीप को उठाया तो वह मृत अवस्था में था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संदीप के शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। संदीप के दो बच्चे हैं। इसमें एक चार साल और दूसरा 7 महीने का है।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि मेहूवाला रोड पर संदीप नाम के युवक की मौत हो गई है। नागरिक अस्पताल में मृतक के पिता ओमप्रकाश के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि वह पहले नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। -राजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, डिंग थाना।