फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The BJP put on public interest margins: Ashok Tanwar

भाजपा ने जनहित को हाशिए पर ला दिया : अशोक तंवर

Tue, 29 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The BJP put on public interest margins: Ashok Tanwar

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में पिछले करीब डेढ़ साल के दौरान भाजपा सरकार ने जनहित के तमाम मुद्दों को हाशिए पर ला दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस शासनकाल के सभी बडे़ प्रोजेक्ट रोक दिए गए हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं।

वे सोमवार को  कांग्रेस के 131वां स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता ये संकल्प ले रहा है कि जिन मूल्य और आदर्शों के साथ पार्टी की स्थापना हुई थी उसे आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में शैक्षिक योग्यता लागू करने पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कुछ सामंतवादी सोच वाले लोग दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं। डॉ. तंवर  ने कहा कि कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले करीब डेढ़ साल के दौरान भाजपा सरकार ने जनहित के तमाम मुद्दों को हाशिए पर ला दिया है।

फिर चाहे इसमें बेरोजगारों को रोजगार की बात हो, बुजुर्गों को बढ़ी हुई पेंशन, कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने, गेस्ट टीचर्स को पक्का करने अथवा मनरेगा में लोगों को आवश्यक रूप से रोजगार देने की बात हो।


इस मौके पर उन्होंने बिजली के बढ़े हुए रेट, धान घोटाले, गांधी व नेहरू परिवार का अपमान सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

डॉ. तंवर ने कहा कि रोहतक और डबवाली के बीच चल रहे फोर लेन प्रोजेक्ट को भी यूपीए शासन में मंजूरी दी गई थी। मगर इसे भी निर्धारित समय से देरी से चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed