फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The bike became uncontrolled due to the cow coming in front, a young man died in the accident

गाय सामने आने से बाइक हुई अनियंत्रित, हादसे में एक युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The bike became uncontrolled due to the cow coming in front, a young man died in the accident
सिरसा। बरनाला रोड से नेजाडेला गांव की तरफ जाते समय बाइक के सामने गाय आने हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होने से सवार रोड पर गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। घटना शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे की है। नेजाडेला निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार अपने पड़ोसी दोस्त दलेर कुमार के साथ बरनाला रोड पर बर्गर खाने के लिए गया था। बर्गर की दुकान पर भीड़ होने के कारण वह वापस आने लगे तो नेजाडेला से कुछ दूरी पर उनके मोटरसाइकिल के आगे गाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। इसमें पवन कुमार और दलेर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जांच करने के बाद डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दलेर कुमार का उपचार शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के परिजन मांगा राम ने बताया कि पवन कुमार व दलेर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed