{"_id":"d10295294c7ef56a070d8483e722f398","slug":"the-bid-is-not-hostile-to-the-paddy-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की बोली न होने से गुस्साए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की बोली न होने से गुस्साए किसान
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय अनाजमंडी में पिछले एक सप्ताह से धान की फसल के ढेर लगाए बैठे किसानों ने धान की बोली न होने के पर मंगलवार दोपहर 12 बजे शहर के प्रमुख पंचमुखी चौक पर यातायात जाम कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन
बाद में मार्केट कमेटी सचिव के आश्वासन पर डेढ़ घंटा बाद यातायात बहाल कर दिया गया तब तक लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरना दे रहे किसान महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह विर्क, बलविंद्र सिंह, मलकीत सिंह, गुरदेव सिंह, बुट्टा सिंह, वीर सिंह, लाल सिंह, छबेग सिंह आदि ने कहा कि वे पिछले पांच- सात दिनों से धान मंडी में अपनी धान की फसल लिए बैठे है लेकिन व्यापारी उनकी फसल में नमी की मात्रा अधिक बताकर बोली नहीं दे रहे है।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि व्यापारी नाममात्र की ढेरियों की बोली देकर चले जाते है जिससे मंडी में बैठे किसानों को निर्धारित मूल्य 1450 रुपये प्रति क्विंटल की बजाय 1000 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल अपनी धान की फसल व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि बोली दाता जानबूझकर किसानों का शोषण कर रहे है तथा अधिकारी वर्ग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है।
जानबूझकर धान में ज्यादा नमी बताई जा रही है ताकि किसान औने पौने भाव पर धान बेचने को मजबूर हो सके। इसके बाद किसानों ने पंचमुखी चौक पर जाकर यातायात जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसी भी वाहन को वहां से नहीं निकलने दिया जिससे चारों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई वहीं अनेक वाहन बाईपास रोड होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी विकास कुमार, यातायात पुलिस प्रभारी रमेश दहिया एवं मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया पुलिस बल सहित धरना स्थल पर पहुंचे।
मार्केट कमेटी सचिव ने व्यापारियों, आढ़तियों व किसानों की बैठक लेकर कहा कि अब रोजाना सुबह दस बजे से सायं तीन बजे तक मंडी में धान की बोली हुआ करेगी।
कोई भी व्यापारी इस दौरान बिना बोली के धान नहीं खरीद सकेगा। करीब एक घंटे के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।