{"_id":"d2b3fc2ae6e8c043e87782b5936a1dc3","slug":"thailand-pattaya-holidays-bitengi","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड, पटाया में बीतेंगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड, पटाया में बीतेंगी छुट्टियां
sirsa
Updated Sun, 25 May 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों की छुट्टियों में गोवा घूमने का क्रेज लोगों में खूब देखा जा रहा है। ट्रेवल एजेंसियों के पास सबसे ज्यादा गोवा घूमने के इच्छुक पैकेज लेने पहुंच रहे हैं। जून में परिवार सहित जाने वालों की संख्या खासी है। ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से पैकेज लेने के अलावा लोग सीधे भी जाने का बना रहे हैं।
विज्ञापन
बुकिंग को देखकर कहा जा सकता है कि बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में खूब मस्ती करेंगे। विदेशों में घूमने का क्रेज भी काफी है। ग्रीष्म कालीन छुट्टियों में घूमने वाले परिवारों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रिया ट्रेवल के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि उनके पास सबसे ज्यादा गोवा के पैकेज लेने के लिए लोग आए हैं। सभी परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा केरल, मनाली, शिमला, ऊंटी, दार्जिलिंग, मलेशिया, थाईलैंड, हॉंगकॉंग, बैंककॉक पटाया आदि के लिए भी लोगों ने पैकेज लिये हैं पर सबसे ज्यादा गोवा जाने वालों की संख्या है। इसी प्रकार भाटिया ट्रेवल के संचालक संदीप भाटिया ने बताया कि वैसे तो कई पर्यटक स्थलों के लिए लोग पैकेज ले रहें हैं पर सबसे ज्यादा गोवा जाने वाले लोग उनके पास आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हवाई जहाज की टिकट, होटल व अन्य सुविधाएं पैकेज में दी जा रही हैं। छुट्टियों के कारण पैकेज में रिआयत नहीं है। बुकिंग जबरदस्त हो रही है। लोग बच्चों को घुमाने के लिए हर बार गर्मियों की छुट्टियों में कहीं न कहीं जाते हैं। जो लोग ज्यादा दिन बाहर नहीं जा सकते वे हिमाचल का ही कार्यक्रम बना रहे हैं।
मई के शुरुआत में ही बुकिंग शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि सीजन पूरे जून माह में चलेगा। हुडा सेक्टर निवासी पवन बेरवाल ने बताया कि छुट्टियों में बच्चों के साथ गोवा जाने का मन बनाया है। उन्होंने ट्रेवल एजेंट से पैकेज नहीं लिया है।
जनता भवन रोड निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वे परिवार सहित एक सप्ताह के लिए ऊटी जा रहे हैं। प्रमोद ट्रेवल ने बताया कि ग्रीष्म कालीन छुट्टियों को लेकर उनका काम चार से पांच गुणा बढ़ गया है। लोग पैकेज ले रहे हैं और पूछताछ करने वालों की संख्या उससे भी ज्यादा है।
लोगाें को सुविधा चाहिए इस लिए ट्रेवल एजेंसी पर आकर सुविधाओं के बारे में चर्चा करते हैं। हिमाचल में एयरपोर्ट नहीं होने के कारण वहां के केवल होटल की बुकिंग करवाई जा रही है। बाकी स्थानों के लिए पैकेज में एयर टिकट व होटल की बुकिंग की जाती हैं। सीजन के बाद पैकेज में कुछ रिआयत भी हो जाती है।