फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ten lakh voters will decide the future of 54 candidates from five assembly seats today.

Sirsa News: दस लाख मतदाता आज पांच विधानसभा सीटों के 54 प्रत्याशियों का भविष्य करेंगे तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ten lakh voters will decide the future of 54 candidates from five assembly seats today.
सिरसा में सिर पर ईवीएम का सामान लेकर जाते पोलिंग एजेंट।
सिरसा। एक माह के चुनावी शोरगुल के बाद जिले के 10,08,906 मतदाता शनिवार को विधानसभा की पांच सीटों पर 54 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संदिग्धों पर नजर रखने के साथ पुलिसकर्मी मुख्य जगहों पर भी गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली और कालांवाली शामिल हैं। पांचों सीटों पर प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के लिए जनसभाओं के साथ शुक्रवार को डोर-डू डोर प्रचार किया। अपनी जीत को लेकर नेता भी दावे कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन शत प्रतिशत मतदान को लेकर मुहिम चलाए हुए है। शिक्षण संस्थानों से लेकर वोटर जागरूकता अभियान और वोटिंग के लिए शपथ तक दिलाई गई।
विज्ञापन


पुख्ता रहेंगे सुरक्षा के प्रबंध
सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद के लिए 2500 पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त अर्धसैनिक बल की 9 कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। इसके अलावा तीनों सीटों पर 40 पेट्रोलिंग पार्टियां भी नियुक्त की गई हैं। पंजाब और राजस्थान सीमा पर तथा जिले के अंदर कुल 16 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा डबवाली और कालांवाली में सुरक्षा के लिए डबवाली, गुरुग्राम पुलिस व अर्धसैनिक बल के भी जवान तैनात रहेंगे। दोनों जगहों पर हरियाणा पुलिस के करीब 1200 व अर्धसैनिक बल की पांच कंपनी तैनात रहेंगी। इनमें 40 पेट्रोलिंग पार्टी, 6 स्टैटिक्स सर्विस टीम (एसएसटी), 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की गई हैं। सभी पेट्रोलिंग पार्टी वॉकी-टॉकी सेट व हथियारों से लैस होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल मतदाता - 10,08,906
पुरुष - 532544

महिला - 476335
ट्रांसजेंडर - 27
-----------------
कालांवाली विधानसभा सीट
कुल मतदाता - 1,84,203
पुरुष - 97,558
महिला - 86,639

ट्रांसजेंडर - 6
-------------------

डबवाली विधानसभा सीट

कुल मतदाता - 2,07,722
पुरुष - 1,09,870
महिला - 97849
ट्रांसजेंडर - 3
---
रानियां विधानसभा सीट
कुल मतदाता - 1,89,408
पुरुष - 100036
महिला - 89,368
ट्रांसजेंडर - 4

--
सिरसा विधानसभा सीट
कुल मतदाता - 2,32,026
पुरुष - 1,21,491
महिला - 110524
ट्रांसजेंडर --11
----
ऐलनाबाद विधानसभा सीट
कुल मतदाता - 1,95,547
पुरुष - 1,03,589
महिला - 91,955
ट्रांसजेंडर - 3

---
जिला में कुल मतदान केंद्र - 996
कालांवाली - 187
डबवाली - 213
रानियां - 188
सिरसा - 216
ऐलनाबाद - 192
-----------
मॉक ड्रिल के बाद शुरू होगा मतदान

पांच अक्तूबर को सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा, जोकि संबंधित प्रत्याशियों या फिर पार्टियों के एजेंट की उपस्थिति में होगा। मॉक पोल के बाद ही मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

------------------
एग्जिट पोल पर रहेगी रोक

जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल (निर्गम मतानुमान) जारी करने पर रोक लगाई गई है। जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 126 ए, के तहत पांच अक्तूबर को मतदान शुरू होने के लिए निर्धारित समय से लेकर मतदान समाप्त होने के लिए निर्धारित समय के आधे घंटे बाद तक की अवधि के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल आयोजित करने और उनके परिणामों के प्रसार पर रोक रहेगी।

सिरसा में सिर पर ईवीएम का सामान लेकर जाते पोलिंग एजेंट।

सिरसा में सिर पर ईवीएम का सामान लेकर जाते पोलिंग एजेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed