फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teams will test the knowledge and skills of the students, deficiencies will be identified and removed

Sirsa News: विद्यार्थियों का ज्ञान काैशल परखेंगी टीमें कमियों की पहचान कर किया जाएगा दूर

Sat, 30 Aug 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teams will test the knowledge and skills of the students, deficiencies will be identified and removed
राजकीय प्राइमरी पाठशाला रगढ़पट़टी। संवाद
सिरसा। जिले के प्राइमरी विद्यालयों में अब विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर पर खास नजर रखने की योजना बनाई है। शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि सभी विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा
विज्ञापन


इसके लिए विभाग द्वारा विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। इन टीमों में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी), एबीआरसी और शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। ये टीमें विद्यालय स्तर पर जाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई की गहन जांच और मूल्यांकन करेंगी। इसकी रिपोर्ट स्कूल के मुखिया विभाग अधिकारियों को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा और प्राथमिक स्तर पर ही उनकी बुनियाद मजबूत होगी। साथ ही भविष्य की पढ़ाई में भी उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



...ताकि मजबूत हो बुनियाद
जिले के सभी प्राइमरी विद्यालयों में अब विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर लगातार नजर रखी जाए ताकि उनकी बुनियाद मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम में बीआरपी, एबीआरसी व शिक्षकों का किया जाएगा चयन
टीमों के गठन में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इनमें बीआरपी, एबीआरसी और अनुभवी शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। ये सभी अधिकारी व शिक्षक मिलकर विद्यार्थियों की पढ़ाई की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे।



----
जिले के राजकीय प्राइमरी विद्यालयों में विद्यार्थियों व कक्षाओं का आकलन किया जाएगा। जिसके तहत टीमों का भी गठन किया जाएगा। जो समय - समय पर स्कूलों में जाकर समीक्षा करेंगी। --- डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed