{"_id":"6349a2ffdca96d07777f5ed0","slug":"team-of-200-people-repairing-power-lines-for-jagmag-diwali-sirsa-news-hsr6446437198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमग दिवाली के लिए 200 लोगों की टीम कर रही बिजली लाइनों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमग दिवाली के लिए 200 लोगों की टीम कर रही बिजली लाइनों की मरम्मत
विज्ञापन
DHBVN
- फोटो : dhbvn
सिरसा। रोशनी के पर्व दिवाली को लेकर बिजली निगम एक्शन मोड में है। दीपोत्सव पर जिलाभर में फाल्ट या ओवरलोडिंग की वजह से कोई कट न लगे इसलिए सब डिवीजन वाइज टीमें गठित कर दी गई है। 200 लोगों की टीम अपने-अपने एरिया में मरम्मत का काम कर रही हैं। बिजली लाइनों व यंत्रों की मरम्मत को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि दिवाली के दिन सिरसा को कट फ्री बनाया जा सके। पिछले एक सप्ताह से इस योजना पर काम किया जा रहा है।
दिवाली को अभी 10 दिन रह गए हैं। त्योहारी सीजन में निगम की कोशिश रहती है कि कोई भी अघोषित कट या फॉल्ट न हो। शेड्यूल वाले कट भी न लगे, लेकिन फाल्ट व ओवरलोडिंग की समस्या से निपटना निगम के लिए चुनौती है। इसी वजह से सबसे अधिक कट लगते हैं। दूसरा फॉल्ट आने से भी कई घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहती है। इसलिए निगम ने दिवाली से 20 दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
सिरसा में नहीं लगेंगे बिजली कट, एसडीओ के निर्देश
इस कार्य के लिए डिविजन के सभी सब डिविजन लेवल पर टीमों को गठन किया गया है। एसडीओ को निर्देश दे दिए गए हैं। बिजली सबस्टेशनों का मरम्मत शुरू करने व जहां पुरानी बिजली लाइनों को बदलने की जरूरत है, उन्हें दिवाली से पहले बदल दिया जाएगा। इसके अलावा पेड़ों की कटिंग, पुरानी तार बदलना, क्षतिग्रस्त हिस्सों को बदलना व अन्य कार्यों को भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दिवाली के तीन दिनों तक स्पेशल टीमें करेंगी निगरानी
ग्रामीण व शहरी दायरे के सभी फीडरों पर निगम कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दिवाली पर लगातार तीन दिनों तक लाइनों पर स्पेशल टीमें निगरानी रखेंगी और लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। लाइन में कोई भी फाल्ट या ब्रेकडाउन होती है तो फील्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करेगी। वहीं जिला के शहरी दायरे के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में भी टीमों को गठित किया गया है। जो सभी कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है।
प्रतिदिन आने वाली शिकायतों के निपटारे के भी दिए गए है निर्देश
बिजली विभाग के एसई ने बैठक कर सभी को निर्देश जारी किए है कि प्रतिदिन जो भी शिकायतें आती है उनका तुरंत प्रभाव से निपटारा किया जाए। सभी डिविजन के जो भी शिकायत केंद्र के नंबर है उन्हें स्टाफ सही तरीके से अटेंड करें। त्योहारी सीजन में किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। ये सभी अधिकारी और कर्मचारी ध्यान में रखें।
त्योहारी सीजन में किसी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम की 200 लोगों की टीमें निरंतर फील्ड में काम कर रहीं हैं। ट्री कटिंग, तार बदलने का काम, क्षतिग्रस्त हिस्सों को बदलना आदि काम निगम की टीमों द्वारा किए जा रहे हैं। दिवाली के अवसर पर जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति दी जाएगी।
-राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, सिरसा।