फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Team of 2 thousand members will be given training to save wasteful water

2 हजार सदस्यों की टीम को पानी की फिजूलखर्ची बचाने के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Team of 2 thousand members will be given training to save wasteful water
सिरसा। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पानी की बर्बादी पर रोक लगाने को लेकर योजना तैयार की गई है। जिसके तहत विभाग की तरफ से कमेटी तैयार की जा रही है। जो फील्ड में उतरकर व्यर्थ में बह रहे पानी को रोकने के लिए आमजन को जागरूक करेगी। इस कमेटी में विभाग की तरफ से 2 हजार सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण स्तर पर पेयजल को व्यर्थ में बहाने वालों को जागरूक करने के लिए प्लान तैयार किया है। जिसमें विभाग प्रत्येक गांव में 10 सदस्यों की टीम को फील्ड में उतारेगा। टीम के सदस्य घर घर जाकर लोगों को पानी की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक करेगी। विभाग द्वारा बनाई गई टीमों में ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर, एनजीओ के सदस्य, जेई व एसडीओ शामिल होंगे। जो आगे टीम सदस्यों को ट्रेनिंग देंगे। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा कुल 2 हजार लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रेनिंग का कार्य दिसंबर माह में शुरू किया जाना हैं। ट्रेनिंग कार्य में गांव के ही लोग शामिल होंगे। ट्रेनिंग के बाद सभी की समीक्षा बैठक भी की जाएगी। जिसमें सभी को रिपोर्ट पेश करनी होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में होंगे 3 प्रशिक्षण बैच
प्रत्येक ब्लॉक में तीन बैचों में ट्रेनिंग की जाएगी। जिसमें लगभग 10 लोगों को चयनित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित सदस्य को प्रशिक्षण के दौरान बताया जाएगा कि कैसे लोगों की पानी की बर्बादी करने से रोकना है व जागरूक करना है। वहीं सदस्यों द्वारा यदि गांव में खुला नल पाया जाता है तो उसी समय लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में महिलाएं भी होंगी जाएगी शामिल
प्रशिक्षण कार्य में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। जो ग्रामीण लोगों को जल बचाने को लेकर जागरूक करेगी। वहीं इस टीम को विभाग के जेई, एसडीओ, बीआरसी कॉर्डिनेट करेंगे। गठित टीम द्वारा जेई को रिपोर्ट पेश करनी होगी, जो आगे संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट पेश करेंगे।

वर्जन
गांव में पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभाग की ओर से प्लान तैयार किया गया है। जिसमें प्रत्येक गांव से 10 लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। कुल 2 हजार सदस्यों की टीम तैयार की जानी है। जो ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों जल जीवन मिशन के तहत व्यर्थ में बह रहे पानी को बचाने को लेकर जागरूक करेंगे। प्रत्येक गांव में तीन ट्रेनिंग सेशन चलाए जाएंगे।
-राकेश सोगलान, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed