{"_id":"63b466efe7639e0c79733c2a","slug":"teacher-thrashes-divyang-student-for-getting-low-marks-in-test-sirsa-news-hsr6515050141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा : टेस्ट में नंबर कम आने पर शिक्षक ने दिव्यांग छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा : टेस्ट में नंबर कम आने पर शिक्षक ने दिव्यांग छात्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भीषण ठंड में मंगलवार सुबह अनाज मंडी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में एक शिक्षक ने दिव्यांग छात्र के टेस्ट में नंबर कम आने पर डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे छात्र के हाथ व पीठ पर चोट आई। छात्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां उपचार करवाने के बाद घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई है। इस घटना के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को भी पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत दी है, लेकिन शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। घायल छात्र ने बताया कि वह थेहड़ मोहल्ले में रहता है और राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। उसने आरोप लगाया कि सुबह इतिहास विषय पढ़ाने वाले शिक्षक ने टेस्ट में कम नंबर आने पर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसने शिक्षक से काफी गुहार लगाई कि सर जी छोड़ दो, लेकिन शिक्षक पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इससे उसके हाथ व पीठ पर चोट आई। इसके बाद वह घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई।
अधिकारियों के संज्ञान में लाया मामला
परिजनों ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में शिकायत की तो उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से बात की, लेकिन कोई कार्रवाई आरोपी शिक्षक के खिलाफ नहीं की। इसके बाद प्रिंसिपल ने कहा कि राजीनामा करवा देते हैं। परिजनों का कहना है कि टेस्ट में नंबर कम आने पर दिव्यांग छात्र को बेरहमी से पीटना किसी भी सूरत में सहन करने लायक नहीं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिविल अस्पताल में करवाया मेडिकल
घायल छात्र के परिजन एडवोकेट संजू बाला ने बताया कि मारपीट करने का अधिकार तो पुलिस के पास भी नहीं तो शिक्षक को इतनी ठंड में दिव्यांग छात्र से मारपीट का अधिकार किसने दिया। घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में केस दर्ज करवाया जाएगा। घायल छात्र का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
मामला संज्ञान में है। जानकारी मिलने के बाद मैंने तुरंत स्कूल के अतिरिक्त प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को भी मौके पर भेजा है। इसके संबंध में सुबह जानकारी ली जाएगी।
- मदन मलिक, प्रिंसिपल, मॉडल संस्कृति स्कूल, सिरसा।