फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Target of planting 18 lakh 34 thousand saplings, so far two lakh 22 thousand have been planted

18 लाख 34 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, अब तक दो लाख 22 हजार लग चुके पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Target of planting 18 lakh 34 thousand saplings, so far two lakh 22 thousand have been planted
सिरसा। वर्तमान परिवेश में ग्लोबल वार्मिंग व बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत ही जरूरी है, इसके लिए अत्याधिक पौधरोपण करना समय की मांग है। बारिश के मौसम पेड़ पौधों के बढ़ने के लिए अनुकूल मौसम होता है। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि जिले में पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग ने 18 लाख 34 हजार 539 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला में पौधगिरी, जल शक्ति अभियान के तहत तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से अब तक दो लाख 22 हजार 450 पौधे रोपित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति का अनमोल उपहार है, पेड़ों के कारण ही इस हरी भरी पृथ्वी और हमारा जीवन खुशहाल है। पेड़ प्रदूषण वाली कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि खुशहाल जीवन के लिए विकास व पेड़ों का संतुलन बेहद जरूरी है। पेड़ों का जहां विकास में योगदान है, वहीं पर्यावरण को बनाएं रखने में भी पेड़ों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। हमारे प्राचीन संस्कृति में भी पेड़-पौधों का महत्व बताया गया है। उन्होंने वेदों में पेड़ों के महत्व का वर्णन करते हुए बताया कि एक पेड़ लगाने से दस संतान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ डबवाली सब डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर की अध्यक्षता में डबवाली सब डिपो के पार्क व वर्कशाप प्रांगण में पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सैंकड़ों फलदार व छायादार पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पृथ्वी चाहर ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को देखते हुए पौधरोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। चाहर ने बताया कि वन महोत्सव के तहत पीपल, नीम, बड़, आंवला, शहतूत, इमली, बेरी, जामुन सहित अन्य कई प्रकार के पौधे रोपित किए गए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान हेमंत सिंह पारीक, ड्यूटी ब्रांच से डीआई रायसिंह, ड्यूटी क्लर्क अजमेर सिंह, चालक जगसीर सिंह, चालक जगतार सिंह, कर्मचारी सत्यवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed