फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Take inspiration from the life of Baba Shah Bhumn: baba Brhmdas

बाबा भूमणशाह के जीवन से लें प्रेरणा : बाबा ब्रह्मदास

Tue, 29 Dec 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life of Baba Shah Bhumn: baba Brhmdas

उदासीन संत बाबा भूमणशाह का 268वां महा-परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महा समागम में सोमवार को अंतिम दिन देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से शीश नवाया।

विज्ञापन


डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज आशीर्वाद लिया। उधर नेताओं का भी जमावड़ा रहा। इस महा समागम के अंतिम दिन सोमवार सुबह डेरे मे स्थित गुरुद्वारे में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया।
विज्ञापन


मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते श्रद्धालु बाबा भूमणशाह के जयकारों की गूंज दिनभर गूंजती रही।

बाबा भूमणशाह के पूजा स्तंभ पर सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने माथा टेका और मनोकामना पूरी होने पर धागा बांधा।

सेवादार सुबह-सवेरे से ही सेवा कार्य में लग गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं ने कबड्डी, वालीबॉल प्रतियोगिता, रस्सा कसी, बच्चों व बुजुर्ग की दौड़ का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया और महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित महा समागम में सुरक्षा के लिए डेरे के सेवादार के अलावा डिंग थाना पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महा समागम में 27 दिसंबर रात्रि को शबद कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन सुना और अपना जीवन सफल बनाया।

कौन कौन पहुंचा डेरा
महा समागम में महा मंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के अलावा अनेक साधु संतों ने शिरकत की। डेरे के सेवक विनोद एडवोकेट ने महा समागम में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बाबा भूमणशाह सेवा समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।


महा समागम में भाजपा नेता व मंत्री कर्णदेव कंबोज, सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, राजकुमार सैनी सांसद कुरुक्षेत्र व कई अन्य भाजपा नेता, ऐलानबाद विधायक व विपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, विधायक बलकौर सिंह, विधायक मक्खन लाल सिंगला, विधायक रामचंद्र कंबोज, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर, पूर्व सांसद रणजीत सिंह, होशियारी लाल शर्मा, कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री हंसराज जोसन व विधायक हरदयाल कंबोज राजपुरा आदि नेताओं ने शिरकत करके बाबा ब्रह्मदास महाराज का प्रवचन सुना और आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed