{"_id":"691a1058d7bf9d5632014954","slug":"swindlers-lured-him-and-he-lost-rs-12-lakh-sirsa-news-c-128-1-slko1008-147785-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठगों ने दिया लालच, 12 लाख रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठगों ने दिया लालच, 12 लाख रुपये गंवाए
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली निवासी एक युवक को फेसबुक पर आई एक फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट के चलते करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने युवक से कई किस्तों में बड़ी राशि हड़प ली। मामले की शिकायत पर थाना शहर डबवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव लखूआना निवासी पलविंद्र सिंह वर्तमान में वार्ड 21 डबवाली में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो जून 2025 को उसके फेसबुक पर निशा पटेल नाम की एक युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। अगले ही दिन युवती ने ही दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क किया।
खुद को मुंबई के वर्ली की रहने वाली और यूके लंदन यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित थ्री-डी फैशन डिजाइनर बताते हुए महिला ने पलविंद्र का विश्वास जीत लिया। युवती ने बातचीत में उन्हें बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग से भारी मुनाफा कमाती है और चाहे तो वह भी कम समय में बड़ी रकम कमा सकते हैं। इसी लालच में आकर पीड़ित शिकायत कर्ता धीरे-धीरे उसके जाल में फंसता चला गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट व लेनदेन विवरण उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए हैं और ठगी करने वाले खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी गई है, इसके अलावा मामले में साइबर विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार नए-नए तरीकों से लोग ठगी का शिकार बनाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों में लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने और पैसे संबंधी लेनदेन से बचने की सलाह के साथ साथ जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने आमजन को ऐसे मामलों में जागरूक रहने की अपील की है ताकि कोई इन ठगों का शिकार न बने।
-- -- --
फर्जी एप, नकली केवाईसी और बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई रकम
फेसबूक पर ठगी करने वाली महिला ने पीड़ित को एमएक्ससीएल प्रो मैक्स नामक एक एप का लिंक भेजा और उससे उसकी केवाईसी पूरी करने को कहा। इसके बाद खुद को कस्टमर स्पोर्ट बताने वाले एक व्यक्ति रिहू शर्मा ने व्हाट्सएप पर पीड़ित से संपर्क किया। वह पलविन्द्र को लगातार अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने के निर्देश देता रहा। पीड़ित ने अपने एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, एसबीआई खातों सहित परिवार के अन्य खातों से कुल 12 लाख रुपये, कई अज्ञात खातों में भेज दिए। जैसे ही रकम पूरी तरह ट्रांसफर हुई, ठगों ने न तो किसी प्रकार का भुगतान किया, न ही एप पर कोई लाभ दिखाया। इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया गया और सभी नंबर स्विच ऑफ हो गए।
-- -- -- --
साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अपनी ठगी समझ आने के बाद पीड़ित पलविंद्र ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें तीन अलग-अलग प्रविष्टियां बनाई गईं। इसके बाद थाना शहर डबवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।