{"_id":"6416aa7d58a86492a7080585","slug":"supporters-of-amritpal-warned-to-block-toll-plaza-in-sirsa-police-put-them-under-house-arrest-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: अमृतपाल समर्थकों ने दी टोल जाम की चेतावनी, पुलिस ने किया नजरबंद, भावदीन टोल प्लाजा पर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: अमृतपाल समर्थकों ने दी टोल जाम की चेतावनी, पुलिस ने किया नजरबंद, भावदीन टोल प्लाजा पर सुरक्षा कड़ी
Sun, 19 Mar 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 PM IST
सार
सिरसा के किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने अमृतपाल के समर्थन में भावदीन टोल प्लाजा को जाम करने का शनिवार रात एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सभी समर्थकों को टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे एकत्र होने को कहा। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
पंजाब में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापे मार रही है। वहीं अमृतपाल के समर्थन में सिरसा के कई समर्थकों ने टोल प्लाजा को जाम करने की चेतावनी दी। जिसके बाद पुलिस ने सुबह ही समर्थकों के घर पर दस्तक दी और उन्हें नजरबंद कर दिया। वहीं हालांकि भावदीन टोल प्लाजा पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचे कई लोगों को पुलिस ने पहले ही खदेड़ दिया।
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी करने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से शनिवार से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उसके समर्थकों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है। सिरसा के किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला ने अमृतपाल के समर्थन में भावदीन टोल प्लाजा को जाम करने का शनिवार रात एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सभी समर्थकों को टोल प्लाजा पर सुबह 10 बजे एकत्र होने को कहा।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी, देर रात फाइनेंसर कलसी और गनर गिरफ्तार
विज्ञापन
इस मामले की सूचना सिरसा पुलिस को मिली तो पुलिस ने सुबह छह बजे ही भूपेंद्र सिंह वैदवाला के घर पर दस्तक दे दी और उसे नजरबंद कर दिया। वहीं उसके घर के बाहर पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया। भावदीन टोल प्लाजा की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया। सुबह अमृपाल के कई समर्थक टोल प्लाजा पर एकत्र हुए तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। हालांकि अभी टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा जा रहा है।
कालांवाली व डबवाली में भी लगातार बढ़ाई पुलिस ने गश्त
अमृतपाल और डबवाली के साथ लगते पंजाब के गांव पथराला में रेल की पटरी उखाड़ने और वहां पर खालिस्तान के झंडे लगाने मामले को लेकर बीते दिन से ही पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस की ओर से कालांवाली और डबवाली के क्षेत्र में नाकों पर सख्ती की गई है। नाकों पर वाहन की लगातार चेकिंग की जा रही है ताकि सिरसा जिले में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके।

कुरुक्षेत्र: अमृतपाल पर कार्रवाई के बाद पिहोवा बॉर्डर पर लगा विशेष नाका
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर कार्रवाई के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पिहोवा में पंजाब के साथ लगती सीमा पर विशेष नाका लगा दिया गया, जहां हर गाड़ी की गहनता से तलाशी ली जा रही है। कार्रवाई की सूचना के बाद शाम को ही नाकेबंदी कर दी गई।
रात भर यहां पर पुलिस की टीमें एसएचओ जगदीश टामक के नेतृत्व में तैनात रही। पुलिस टीमें पंजाब से आने व जाने वाली हर गाड़ी की गहनता से तलाशी ले रही है। हालांकि सुबह तक कोई संदिग्ध व्यक्ति व सामान पुलिस को नहीं मिला, लेकिन उच्चाधिकारियों के अगले आदेशों तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। उधर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि पिहोवा के साथ-साथ जिला भर की पुलिस सतर्क है, ताकि अमन-चैन बना रह सके। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।