फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sub Health Center Kumhariya got NQAS honor letter

Sirsa News: उप स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारिया को मिला एनक्यूएएस सम्मान पत्र

Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sub Health Center Kumhariya got NQAS honor letter
चोपटा। सिरसा जिले के गांव कुम्हारिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में शामिल किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इसके लिए निर्धारित मानक पूरे करने पर स्वास्थ्य केंद्र को 91.73 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए में 91.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिरसा जिला व हरियाणा में नाम रोशन किया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुम्हारिया में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आंकलन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की जांच व देखभाल, इम्यूनाइजेशन, बच्चों की देखभाल, उम्रदराज व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच, प्रतिदिन योग कार्यक्रम, व राष्ट्रीय मिशन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना सहित सात मानदंडों पर खरा उतरने पर केंद्र सरकार द्वारा उच्च क्वालिटी प्रदान करने का सम्मान पत्र दिया है। ग्राम पंचायत सरपंच रुपेश बैनीवाल, आशा वर्कर प्रमिला, सुरता, शकुंतला, जयप्रकाश ने योगदान दिया है। धर्मपाल बैनीवाल, राजेंद्र, प्रहलाद भांभू सहित कई ग्रामीणों ने सराहना की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की कुम्हारिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले दिनों रोगी केंद्रित सुविधाएं, स्वच्छता, दस्तावेज प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन तैयारी व कर्मचारी प्रशिक्षण सहित कई प्रमुख बिंदुओं का मूल्यांकन किया गया था। इन सब सुविधाओं के चलते आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed