फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students will learn the art and culture

Sirsa News: कला-संस्कृति की विधाएं सीखेंगे विद्यार्थी

Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students will learn the art and culture
कार्यशाला में नृत्य सीखते विद्यार्थी। स्रोत : प्रवक्ता
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) विद्यार्थियों को सांस्कृतिक नृत्यों के साथ विभिन्न विद्याओं से रूबरू करवाने के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में विद्यार्थी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। सोमवार को कार्यशाला का आगाज विश्वविद्यालय के टैगोर लेक्चर थियेटर में उद्घाटन कर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार ने किया। पांच दिनों तक विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य , पेटिंग, फाइन आर्ट सहित अन्य विधाओं से रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन




प्रो. राजकुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न सिर्फ उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता को भी नई दिशा देते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि यह पांच दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थियों को विविध कलात्मक गतिविधियों का अनुभव देगा और उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन




युवा कल्याण निदेशालय के निदेशक प्रो. सेवा सिंह बाजवा ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला संगीत, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, कंटेम्परेरी डांस, थिएटर, लिटरेरी गतिविधियां व फाइन आर्ट्स आदि कुल सात मुख्य भागों में विभाजित की गई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और इसके अधीनस्थ महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक संयोजक प्रो. रणजीत कौर व मंच संचालन डाॅ. सतपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed