फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students were given information about first aid and CPR

Sirsa News: छात्रों को फर्स्ट एड एवं सीपीआर की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about first aid and CPR
सिरसा।चौ. देवी लाल पार्क में में पौधरोपण करते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य। सूचना विभाग
सिरसा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से विश्व प्राथमिक सहायता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्राथमिक सहायता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने बताया कि आज पूरे विश्व में विश्व प्राथमिक सहायता दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष की थीम फर्स्ट एड एवं क्लाइमेट चेंज को ध्यान में रखते हुए 11 से 13 सितंबर तक जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालय काशी का बास, राजकीय उच्च विद्यालय मिठनपुरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मीरपुर, अहमदपुर, शहीदांवाली, जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान डिंग तथा महाविद्यालयों राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा, जेसीडी पीजी कॉलेज, जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा, नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा और लॉर्ड शिवा स्कूल ऑफ नर्सिंग में डमी प्रेक्टिकल के माध्यम से प्राथमिक सहायता व सीपीआर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इन संस्थानों में संस्था के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी और प्राथमिक सहायता प्रवक्ता गुरचरण सिंह, संतोष रानी, कंवलजीत सेठी और कमलेश देवी ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया और जागरूक किया। प्रवक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गंभीर वैश्विक चुनौती है। इसके प्रभाव को कम करने और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए भी अनिवार्य हैं। हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि पेड़ों का संरक्षण करें, पौधरोपण को बढ़ावा दें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय चौ. देवीलाल पार्क में पौधरोपण भी किया गया, जिसमें छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उप अधीक्षक पवन राणा और वाॅलंटियर गगन वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed