{"_id":"686eb581759037b3e6039674","slug":"students-took-admission-in-physical-counseling-sirsa-news-c-128-1-sir1002-140549-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फिजिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फिजिकल काउंसिलिंग में विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थी जानकारी लेते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 54 विद्यार्थियों ने फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला लिया। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में 24 छात्राओं ने दाखिला लिया।
राजकीय महाविद्यालयों में जिलेभर से विद्यार्थियों ने फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज की जांच उपरांत अपने-अपने विषयों का चयन करते हुए औपचारिक रूप से प्रवेश प्राप्त किया। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की।
काउंसिलिंग के दौरान महाविद्यालय की ओर से अलग-अलग विषयों से संबंधित सहायता डेस्क, दस्तावेज सत्यापन कक्ष स्थापित किए गए। वहीं विषय चयन हेके लिए विशेषज्ञ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नए विद्यार्थी आज कर सकते हैं आवेदन
10 जुलाई से नए विद्यार्थी भी फिजिकल काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। जो विद्यार्थी अब तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं या अपने आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन/अपडेट करना चाहते हैं, वे महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने विषयों का चयन, परिवर्तन अथवा अन्य विवरणों को अपडेट कर सकते हैं। सभी विद्यार्थी समय पर सभी आवश्यक दस्तावेज सहित महाविद्यालय में आएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग शुरू
डिंग मंडी। राजकीय महाविद्यालय में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कॉलेज में बची हुई रिक्त सीटों पर 9 जुलाई से फिजिकल काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा है, वे 10 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने सभी मूल दस्तावेज सहित कॉलेज में आकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर प्रवेश ले सकते हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मधु कुमारी ने बताया कि 11 जुलाई से 17 जुलाई तक आवेदन करने पर 100 अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। 18 जुलाई से 24 जुलाई तक आवेदन करने वालों को 100 अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 10 जुलाई को पोर्टल को संशोधन के लिए भी खोला जाएगा।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर कॉलेज पहुंचकर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लें और राजकीय महाविद्यालय डिंग मंडी की आधुनिक सुविधाओं व उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं।