{"_id":"58d55b384f1c1bac2a1a1739","slug":"students-stop-car-of-chairperson-in-cdlu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू में छात्रों ने किया चेयरपर्सन की गाड़ी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू में छात्रों ने किया चेयरपर्सन की गाड़ी का घेराव
amarujala/Sirsa
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीएलयू में आयोजित मातृ शक्ति कार्यक्रम के दौरान एक छात्र की ओर से की गई हरकत पर अतिथि तैश में आ गईं। इसके बाद गनमैन द्वारा छात्र से हाथापाई की कोशिश किए जाने पर छात्र बिफर गए और चेयरपर्सन की गाड़ी का घेराव कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी निकलवाई। मामले को शांति करवाने के लिए विवि प्रशासन ने काफी प्रयास किया। छात्रों ने चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल को चेतावनी दी है कि अब सीडीएलयू में प्रवेश नहीं करने देंगे।
सीडीएलयू में मातृ शक्ति कार्यक्रम के दौरान हरियाणा अनुसूचित जाति एवं विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता दुग्गल महिलाओं पर अपना भाषण दे रही थीं। उन्होंने भाषण में नाचने और गाने वाली महिलाओं को लेकर कुछ कहा तो एक छात्र ने उन्हें टोकने का प्रयास किया। इस पर सुनीता दुग्गल ने नीचे बैठने को कहा। बाद में छात्र ने माफी भी मांग ली। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। एक छात्र संगठन से जुडे़ छात्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाने लगे। एक छात्र ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया तो दूसरे कोने से अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद का नारा भी लगा।
कार्यक्रम के समाप्त होने से पूर्व कुछ ही देर पहले सुनीता दुग्गल के भाषण के दौरान बोलने वाला छात्र बाहर आ गया तो आरोप है कि दुग्गल के गनमैन ने उसे रोककर भला-बुरा कहा। साथ ही धमकी देने का भी आरोप है। जैसे ही अन्य छात्रों को पता चला तो उन्होंने बाद में दुग्गल की गाड़ी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विवि के प्राध्यापक छात्रों को समझाते रहे। बाद में दुग्गल के गनमैन ने माफी मांग ली तो छात्रों ने गाड़ी को जाने दिया। बाद में छात्रों को किसी ने बताया कि दुग्गल ने छात्रों को देख लेने की चेतावनी दी थी तो यह सुनकर छात्रों ने अब फैसला लिया है कि अब कभी भी वे दुग्गल को विवि में प्रवेश नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
किसी ने गाड़ी का घेराव नहीं किया
मैं चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में गईं। वहां पर मैंने मातृ दिवस को लेकर भाषण दिया, जिसे छात्रों ने प्यार से सुना। विवाद संबंधी कोई मामला नहीं हुआ। किसी ने गाड़ी का कोई घेराव नहीं किया।
सुनीता दुग्गल, अध्यक्ष हरियाणा अनुसूचित जाति एवं विकास निगम
कार्यक्रम के दौरान कोई विवाद हुआ यह मेरे नोटिस में नहीं है। मैं कार्यक्रम के अंदर गया था। मगर कोई कार्य होने पर जल्दी ही वापस आ गया।
प्रो. असीम मिगलानी, रजिस्ट्रार सीडीएलयू सिरसा