{"_id":"67def515e07466088001715e","slug":"students-protested-when-the-roadways-bus-was-stopped-one-kilometer-away-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135095-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोडवेज बस एक किमी दूर रोकने पर छात्रों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोडवेज बस एक किमी दूर रोकने पर छात्रों ने जताया विरोध
Sat, 22 Mar 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
छात्र बस को रोकते हुए।
सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव अलीकां में बस स्टैंड पर बस न रोकने पर छात्रों ने नाराजगी जताई। रोडवेज का चालक एक किलोमीटर आगे जाकर गांव के यात्रियों को उतारने लगा तो छात्रों ने बस को घेर कर चालक को खरीखोटी सुनाई। इसके बाद छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। छात्रों ने कहा कि वह बस चालक और परिचालक की शिकायत रोडवेज प्रबंधक को देंगे।
दैनिक यात्री राधेश्याम, सुनील कुमार, योगेश चंद्र, दीपक कुमार और रामचंद्र ने बताया कि ग्रामीण रूटों पर बसों की सुविधा कम होने के कारण सुबह काफी भीड़ रहती है। खासकर स्कूल, कॉलेज, आईटीआई आदि शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थी भी बसों में सवार होते हैं। इस कारण कई बसों में स्वीकृत क्षमता के दोगुने तक यात्री सवार हो जाते हैं। ऐसे में सामान्य सवारियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है। छात्रों की भीड़ को देखकर कई बार रोडवेज चालक बस को निर्धारित बस स्टॉप से आगे या पहले रोक देते हैं।
रोडवेज के यात्रा पास पर छात्रों ने उठाए सवाल
छात्रों ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन ने रियायती यात्रा के लिए उनके पास बनाए हैं लेकिन बसों में चढ़ने से रोकने के लिए बसों को दूर रोका जा रहा है। इससे परेशान छात्रों ने बसों को अपनी मर्जी से रोकने के आरोपी चालक, परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रोडवेज प्रबंधन से की है।