फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students of Burj Bhangu stopped three buses of Roadways and demand to operate all buses in Sirsa

Sirsa: परिचालकों की कमी के कारण बंद हैं 20 से अधिक बसें, नाराज विद्यार्थियों ने बुर्ज भंगू में किया हंगामा

Tue, 28 Mar 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 12:18 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके रूट पर करीब 20 गांवों से बस होकर गुजरती है। जिसके चलते विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है और छात्राएं भी काफी संख्या में होती है। लेकिन अब करीब एक माह से बसों का समय मिस हो रहा है। गुलाबी बसें भी डेढ़ सप्ताह से नहीं चल रही है।

विज्ञापन
Students of Burj Bhangu stopped three buses of Roadways and demand to operate all buses in Sirsa
सिरसा में विद्यार्थियों ने रोकी बसें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सिरसा में रोडवेज में परिचालकों की कमी के चलते 20 से अधिक बसें करीब डेढ़ सप्ताह से बंद हैं। ऐसे में परेशान होकर विद्यार्थियों ने रोष जताना शुरू कर दिया है। मंगलवार भी गुलाबी व अन्य बसों का संचालन न होने के कारण परेशान बुर्ज भंगू के विद्यार्थियों ने रोडवेज की तीन बसों को रोक लिया और हंगामा कर दिया। इस दौरान उन्होंने सभी बसों का संचालन करने की मांग उठाई। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन पर विद्यार्थी शांत हो गए और बसों का संचालन कर दिया।

विज्ञापन


रोडवेज में अभी 100 से अधिक परिचालकों की कमी है। जिसके कारण रोडवेज की 20 से अधिक बसों को वर्कशाप में डेढ़ सप्ताह से खड़ी हैं। इनमें पांच गुलाबी सहित अन्य बसों का संचालन विद्यार्थियों को लाने व ले जाने के लिए किया जाता था। लेकिन परिचालक न होने के कारण सभी बसों को वर्कशाप में ही खड़ा कर दिया गया। जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशान होकर बसों की छत और खिड़की में लटक कर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को गांव बुर्ज भंगू रूट के विद्यार्थी बिफर गए और यात्रियों को लेने के लिए पहुंची तीन बसों को रोक दिया। चालक व परिचालक विद्यार्थियों को समझाते रहे। लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। वहीं रोष प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी विकास कुमार, शमशेर सिंह, तरसेम सिंह, राजीव कुमार ने बताया कि उनके रूट पर करीब 20 गांवों से बस होकर गुजरती है। जिसके चलते विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक है और छात्राएं भी काफी संख्या में होती है। लेकिन अब करीब एक माह से बसों का समय मिस हो रहा है। गुलाबी बसें भी डेढ़ सप्ताह से नहीं चल रही है। जिसके चलते छात्राओं को भी बस की खिड़की में लटक कर सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में बस के कारण कभी भी हादसा होने का डर बना रहता है। लेकिन रोडवेज की ओर से बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद विद्यार्थियों की अधिकारियों के साथ फोन पर वार्ता हुई और बसों का संचालन करने का आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थी शांत हो गए और बसों को वहां से रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed