{"_id":"67ddaeddc34dc159750f537c","slug":"student-jaanum-and-student-himanshi-were-first-in-100-meter-race-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135007-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 100 मीटर दौड़ में छात्र जानुम और छात्रा हिमांशी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 100 मीटर दौड़ में छात्र जानुम और छात्रा हिमांशी रही प्रथम
Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा की खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिल
ओढां। 100 मीटर दौड़ में छात्र जानुम और छात्रा हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान पन्नीवाला मोटा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्थान की निदेशक प्रधानाचार्या डॉ. मीना कुमारी ने कहा कि खेल हर छात्र के व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को किसी न किसी खेल में भाग अवश्य लेना चाहिए। वे शुक्रवार को संस्थान में जारी दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
ये रहे परिणाम
100 मीटर लड़कों की दौड़ में छात्र जानुम ने प्रथम, अंशुल द्वितीय व यश ने तृतीय स्थान पर रहा।
100 मीटर लड़कियों की दौड़ में हिमांशी ने प्रथम स्थान, दीक्षा द्वितीय व सुनीला रानी तृतीय रहीं।
200 मीटर लड़कों की दौड़ में छात्र जानुम ने प्रथम, अंशुल द्वितीय व कर्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर लड़कियों की दौड़ में हिमांशी प्रथम, दीक्षा व दिशा सैनी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
शॉटपुट लड़कों में मनस्वी प्रथम, अजय सिंह व शाहिद क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
शॉटपुट में लड़कियों में हिमांशी, श्रद्धा शुक्ला व गीतिका क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
लड़कियों की टेबल-टेनिस स्पर्धा में संजना ने प्रथम, हिमांशी द्वितीय, चंद्र तृतीय स्थान पर रही।
वाॅलीबाल मुकाबले में मोहम्मद रफीक की टीम ने कप्तान अमनदीप की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।