{"_id":"6289210539cf73479b518c3e","slug":"student-dies-after-coming-under-roadways-bus-driver-suspended-sirsa-news-hsr63228908","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के नीचे आने पर छात्रा की मौत, चालक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के नीचे आने पर छात्रा की मौत, चालक सस्पेंड
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में विरोध जताते मृतक छात्रा के परिजन। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले के गांव झोरड़नाली में उतरते समय छात्रा बस के नीचे आने के बाद छात्रा की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने रोष जताते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से भी इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नागरिक अस्पताल के गेट पर धरना दिया और चालक पर कार्रवाई करने, परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। इस बाद परिवहन विभाग ने बस चालक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं अन्य मांगों को लेकर आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने साढ़े छह घंटे के बाद शव लिया और धरना समाप्त कर दिया।
घटना बीते दिन शुक्रवार देर शाम साढ़े चार बजे की है। रानियां स्थित कॉलेज में कक्षा लगाकर रोडवेज बस में आ रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 19 वर्षीय ममता रानी जब गांव झोरड़नाली के पास उतरने लगी तो चालक ने बस को दौड़ा लिया। ऐसे में छात्रा नीचे गिर गई और बस उसके ऊपर से गुजर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने देर शाम को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवा दिया गया। शनिवार सुबह पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम करवा दिया, लेकिन परिजनों ने शव को लेने से इनकार कर हंगामा कर दिया। इस मौके पर भीम आर्मी के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और करीब सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल के मुख्य गेट पर दरी बिछाकर धरना लगा दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मौके पर टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत की तो परिजनों ने चालक परिचालक पर कानूनी कार्रवाई करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिजनों को 50 लाख रुपये राशि देने की मांग उठाई। इसके बाद परिवहन विभाग ने रोडवेज बस चालक सुभाष को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद भी परिजन अन्य मांगों को लेकर अड़े रहे तो मामले की सूचना एसडीएम जयवीर यादव को दी गई। एसडीएम ने पांच सदस्य कमेटी के साथ बैठक करने का निर्णय लेने और मांग को लेकर आश्वासन दिया। जिसके बाद शाम साढ़े चार बजे परिजन शव लेकर लौट गए। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई सोनल के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धरने प्रदर्शन में भीम आर्मी के भूषण, सतपाल, सुभाष, बीलू, रेशमा, प्रवीन, मंगा उपस्थित रहे।
ग्रामीण बोले- चालक के खिलाफ पहले भी दे चुके है शिकायत लेकिन नहीं होती कार्रवाई
ग्रामीणों ने कहा कि वह चालक के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत दे चुके है। इसके चलते चालक दो बार सस्पेंड भी हो चुका है, लेकिन इसके बाद वह फिर से बस चलानी शुरू कर देता है। मृतक के पिता बलवीर सिंह ने कहा कि अगर चालक की बदली कर दी जाती तो उनकी बेटी की जान बच जाती। डीएसपी साधूराम ने भी चालक को हिरासत में लेने सहित जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।