फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   student burnt, effigy of vc, warning of to lock the gate

विद्यार्थियों ने फूंका वीसी का पुतला, दी तालाबंदी की चेतावनी

Sat, 06 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 06 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
student burnt, effigy of vc, warning of to lock the gate
वीसी का पुतला पऊफूंकते ‌विद्याथी - फोटो : amar ujala
सीडीएलयू में धरने-प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खराब परीक्षा परिणाम को लेकर आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले चार दिनों से प्रदर्शन जारी हैं। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे विवि को ताला लगा देंगे। हाल ही में घोषित हुए परीक्षा परिणाम में शून्य अंक देखकर विद्यार्थी बिफर गए और विवि के खिलाफ आंदोलन का मोर्चा खोल दिया। इसी कड़ी में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए वीसी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


सीडीएलयू से संबद्ध कॉलेजों का खराब परीक्षा परिणाम आने पर विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन कर वीसी डॉ. विजय कायत का पुतला फूंका। इस दौरान हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे। छात्र नेता लक्की शर्मा, प्रवीण, अंकुश, कोमल, काजल, सपना, अंजू, शायना व अनिल गोदारा व एबीवीपी से सुमित, रजत, पुष्पा व सुनील ने कहा कि सीडीएलयू का परीक्षा परिणाम हर बार घटिया आता है। उनका आरोप था कि दूसरे विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम 95 फीसदी आता है और सीडीएलयू का ही पांच प्रतिशत क्यों आता है? उन्होंने कहा कि हर बार विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के एकदम नजदीक ही परीक्षा परिणाम घोषित किया जाता है। परीक्षा परिणाम जारी करने में भी 125 दिन का समय लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पेपर भी बहुत अच्छे होते हैं फिर भी उन्हें फेल कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच की जाए। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन


विभिन्न छात्र संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
खराब परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थी संगठन एकजुट होने लगे हैं। हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और वीसी का पुतला फूंका। इसी प्रकार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की छात्र इकाइयां भी अब इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहती। अब शनिवार को भी विद्यार्थी सीडीएलयू में प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के साथ हुए अन्याय की लड़ाई लड़ने में सभी संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परिणाम के बाद होता है हंगामा
सीडीएलयू ने जब-जब परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं तब-तब विद्यार्थियों ने सीडीएलयू में हंगामा किया है। अब भी विद्यार्थी यही कह रहे हैं कि शून्य नंबर देकर विवि ने विद्यार्थियों के साथ अन्याय किया है। अब सोमवार के बाद लगातार धरने-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में वीसी का पुतला फूंका गया। अब मांग पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी विवि को तालाबंदी करेंगे।

आरटीआई से उत्तर पुस्तिका निकलवाने की बात कही
विद्यार्थियों ने कहा कि वे आरटीआई के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां निकलवाएंगे और सबके समक्ष जांच में गड़बड़ को उजागर किया जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व कई बार विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाएं आरटीआई के माध्यम से निकलवाकर जांच में हुई गड़बड़ का पर्दाफाश किया है जिसके बाद विवि को पुन: जांच करवानी पड़ी।


अपनी प्रति निकलवाएं या दोबारा जांच के लिए आवेदन करें: सांगवान
सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण अगमकर से जब परीक्षा परिणाम पर मचे बवाल को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में विवि के जनसंपर्क अधिकारी ही बता सकते हैं। इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित सांगवान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रदर्शन हल नहीं है। किसी विद्यार्थी को भ्रम है तो वह आरटीआई के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रति निकलवाकर देख सकता है। इसके अलावा रिवेल्यूवेशन का फार्म भरकर पुन: मूल्यांकन करवा सकता है। हर विवि में पुन: मूल्यांकन का प्रावधान है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed