फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Student beaten by classmates, seriously injured

Sirsa News: छात्र को सहपाठियों ने पीटा, गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student beaten by classmates, seriously injured
रानियां।   उपचार दिन अमरीक सिंह। - फोटो : bhadrawah news
रानियां। शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र अमरीक सिंह को 31 दिसंबर को क्लासरूम में उसके सहपाठियों ने बेंच और स्टूल से पीटा। इससे उसके सिर और पेट पर चोटें आई हैं। घायल छात्र को परिवार ने सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


रानियां थाना प्रभारी गुरुविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित अमरीक सिंह ने अपनी ही कक्षा के तीन बच्चों ने हमला करना बताया है। अमरीक को काफी चोट लगी है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में विद्यालय प्राचार्य विक्रमजीत बताया कि 31 दिसंबर को विद्यालय की छुट्टी थी और विद्यालय परिसर में ऐसा कोई भी मामला नहीं हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, गांव नगराना निवासी अमरीक सिंह रानियां के एक निजी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता दलबीर सिंह ने बताया कि बीती 31 दिसंबर को अमरीक जब स्कूल के क्लासरूम में पहुंचा तो अचानक से दसवीं कक्षा के तीन बच्चों ने उस पर बेंच और स्टूल से हमला कर दिया। इसमें अमरीक के सिर और पेट पर चोटें लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने अमरीक की मां को फोन कर चोट लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह जब स्कूल में पहुंचे तो अमरीक की पगड़ी दूर पड़ी थी और सिर से काफी खून बह रहा था। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने अपने बेटे अमरीक सिंह को रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को सिरसा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।


स्कूल के चार बच्चे दे रहे थे धमकियां

दलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई दिनों से परेशान रहता था और स्कूल के चार बच्चे उसे धमकियां देते थे। पीड़ित दलबीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से बच्चों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और विद्यालय प्रशासन के साथ इस घटना को अंजाम देने वाले बच्चों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed