{"_id":"66f84b53831347c5c80ae242","slug":"strictness-increased-on-punjab-border-regarding-assembly-elections-police-and-paramilitary-force-blocked-10-places-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126460-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब सीमा पर बढ़ाई सख्ती, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने 10 जगह की नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब सीमा पर बढ़ाई सख्ती, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने 10 जगह की नाकाबंदी
Sun, 29 Sep 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर सख्ती बढ़ाई है। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने 10 जगह नाकाबंदी की है। यहां वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस की शराब की तस्करी के अलावा अवैध नकदी, अवैध हथियार को लेकर संदिग्धों पर पैनी नजर बहै।
कालांवाली क्षेत्र के गांव देसूमलकाना , गांव नौरंग, गांव तख्तमल, गांव केवल, गांव सिंघुपरा के बिल्कुल साथ पंजाब की सीमा लगती है। शहर व गांवों में कालांवाली पुलिस प्रशासन ने करीब 10 जगह नाकाबंदी की हुई है। यहां 120 पुलिस कर्मचारी व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। पुलिस प्रशासन ने देसूमलकाना नहर, तख्तमल नहर, गांव नौरंग, गांव सिंघपुरा-तियोना रोड पर, कालांवाली में दादू रोड पुली पर, कालांवाली में तख्तमल रोड चुंगी पर, कालांवाली में ओढ़ां कैंचियां के पास कंडा फैक्टरी रोड पर, तिलोकेवाला से दादू रोड टी-प्वाईंट पर, देसूमलकाना से ज्ञाना रोड नाकांबदी की गई है।
लाइसेंसी हथियार भी करवाए जा रहे जमा
पुलिस जिला डबवाली की एसपी दीप्ती गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि सभी अपने क्षेत्रों में जिन-जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाएं। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है। हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना अनिवार्य है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे रखे है कि चुनाव के दौरान आम आदमी से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी अराजक तत्व ने विघ्न डालने की कोशिश भी की तो उसकी खैर नहीं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।