फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Street plays gave the message of de-addiction

Sirsa News: नुक्कड़ नाटकों से दिया नशामुक्ति का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Street plays gave the message of de-addiction
सिरसा।सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सिरसा
सिरसा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सिरसा यूनिट ने ऐलनाबाद के एक निजी स्कूल के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऐलनाबाद शहर और आसपास के गांवों मल्लेकां, मिर्जापुर व चौधरी देवीलाल चौक ऐलनाबाद में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया।
विज्ञापन




छात्रों के अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। नशे से बचने के लिए जागरूकता सही मार्गदर्शन और मजबूत इच्छा शक्ति सबसे बड़ा उपाय है। ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की भरपूर सराहना की।
विज्ञापन


एनसीबी सिरसा की टीम उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में विशेष रूप से मौजूद रही। हरियाणा एनसीबी प्रमुख एवं पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मार्गदर्शन में और पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ गांव-गांव जाकर ऐसे जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक तरसेम सिंह कहा कि नशा छोड़ें, शिक्षा अपनाएं और समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। युवा पीढ़ी नशामुक्ति के प्रहरी बनकर समाज को एक नई दिशा दे सकती है। विद्यालय की प्रबंध निदेशक राज रानी गोयल ने कहा कि नशा आज के समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर विद्यालय के सीओओ अजय सिंह, प्राचार्य नवनीत दीक्षित, अतुल गगनेजा व शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed