फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   stone pellet three injures

दो पक्षों में पत्थरबाजी, तीन लोग घायल

Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
stone pellet three injures
दोनों पक्षों में हुआ पथराव के बाद बिखरी ईंट। - फोटो : Sirsa
गांव पन्नीवाला मोटा में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते दो पक्षों के बीच शनिवार सुबह जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान बाइक समेत तीन गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करते हुए उन्हें थाने में तलब किया। इस मामले में राजीनामे को लेकर नाथ समुदाय की पंचायत भी चल रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंगलेश नाथ के दो पुत्रों संजय और अभिषेक की शादी थी और बरात शुक्रवार सायं सिरसा गई थी। जानकारी अनुसार अभिषेक की शादी में योगराज नाथ नामक व्यक्ति ने कमलनाथ को सिरसा में किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया था। अंगलेश ने बताया कि वधू पक्ष के परिवार में अचानक किसी की मृत्यु हो जाने के चलते उसने डीजे वाली गाड़ी को सिरसा से वापस पन्नीवाला मोटा भेज दिया था। इसके बाद डीजे की गाड़ी जब वापस घर आई तो उनके रिश्तेदार डीजे पर नाचने लग गए। आरोप है कि इसी दौरान हरदम, कमल नाथ और अन्य लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। भयभीत सभी लोग भागकर घर में घुस गए। डीजे की गाड़ी पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद अंगलेश और अन्य देर रात घर पहुंचे तब तक मामला शांत हो चुका था। अंगलेश के पुत्र अभिषेक के मुताबिक शनिवार सुबह उक्त लोगों ने फिर से उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में अंगलेश पक्ष के लोगों की ओर से भी पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। दोनों पक्षों के मध्य काफी देर तक जमकर पत्थरबाजी हुई। 4-5 घरों में हुई पत्थरबाजी से घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान अंगलेश के घर लाइट डेकोरेशन के अलावा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं साथ लगते घर में रहने वाली अंगलेश की साली रजीनाबाई के घर पर भी पत्थर बरसाए गए, जिसमें रजीनाबाई को चोट लग गई। पत्थरबाजी में घरेलू सामान के अलावा एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के कमल और हरदम नाथ आदि का कहना था कि अंगलेश नाथ की ओर से पहले पत्थरबाजी की गई थी। उक्त लोगों ने छत पर चढ़कर उनके घरों मेें पत्थर फेंके जिससे बिट्टू बाई और विनोद नाथ को चोट आई है। इसके अलावा घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पत्थरबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस पत्थरबाजी में हमारे पास दोनों पक्षों से तीन लोगों के घायल होने की सूचना आई है, चोटें कोई ज्यादा नहीं हैं। दोनों पक्षों की सुलह को लेकर नाथ समुदाय की पंचायत चल रही है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने उपरांत अपनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed