फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   State lavel Sports evants

सिरसा की अंडर-17 लड़कियों ने मारी बाजी

Thu, 05 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
State lavel Sports evants

तीन दिनों तक चली राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुआ। समापन के अवसर पर जिला खेल अधिकारी लछमण सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


समापन समारोह की अध्यक्षता सहायक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सूरा ने की। बेसबाल प्रतियोगिता में लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग में बेसबाल में हुए फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम ने जींद की टीम को 5-1 के अंतर से पराजित कर प्रथम स्थान पर कब्जा किया जबकि जींद को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग में रोहतक ने तीसरा व कैथल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग में महेंद्र गढ़ ने पहला व सिरसा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल में महेंद्र गढ़ ने सिरसा को 8-7 के अंतर से पराजित किया। हिसार ने तीसरा व कैथल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हिसार ने कैथल को 14-4 के अंतर से हराया।

इसी प्रकार लड़कों के अंडर-19 आयु वर्ग में रोहतक ने पहला, पानीपत ने दूसरा, जींद ने तीसरा व सिरसा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबले में रोहतक ने महेंद्र गढ़ को 4-3 के अंतर से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में अंबाला ने कैथल को 8-5 से हराया।

तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में सहायक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सूरा ने सभी ऑफिशियल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शारीरिक शिक्षकों ने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।


इस अवसर पर पूर्व एईओ हरबंस सिंह, पूर्व एईओ भीम सिंह, अनिल कुमार, बलवीर सिंह, बलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र कड़वासरा, आदित्य कुमार, विकास ज्याणी, हरी सिंह, राय सिंह, मनिंद्र सिंह, रमेश कुम्हारिया, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed