फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sports, Rumal chhoo, Dera mukhi, ram rahim insa, MSG Toofani, UP Jaanbaz

तिरंगा रुमाल छू लीग : एमएसजी तूफानी ने यूपी जांबाज को हराया

Wed, 24 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sports, Rumal chhoo, Dera mukhi, ram rahim insa, MSG Toofani, UP Jaanbaz
रुमाल छू - फोटो : Bureau

डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की ओर से ईजाद किए गए खेल ‘रुमाल छू’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा गया। ‘तिरंगा रुमाल छू लीग के पहले मुकाबले में एमएसजी तूफानी ने यूपी जाबांज को 64-27 के अंतर से और दूसरे मैच में एमएसजी दिल्ली ने केनेडियन काउबॉय टीम को 68-46 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को डेरा प्रमुख ने बाइक की चाबी प्रदान कर सम्मानित किया। सर्कल कबड्डी, नेशनल कबड्डी, खो-खो, जूडो आदि खेलों के अद्भुत मिश्रण इस खेल का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।

विज्ञापन


शाह सतनाम जी धाम स्थित एमएसजी हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एमएसजी तूफानी शेर और एमएसजी यूपी के जांबाज टीमों के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाफ टाइम तक एमएसजी तूफानी शेर टीम ने 31 और यूपी के जांबाज टीम ने 12 अंक हासिल किए। जिसके बाद एमएसजी तूफानी शेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और एमएसजी यूपी के जांबाज टीम को 64-27 के अंतर से मात दी। इस मुकाबले में एमएसजी तूफानी शेर के खिलाड़ी अवतार ने 15 अंक हासिल किए तथा उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। डेरा प्रमुख ने उसे पुरस्कार स्वरूप इलेक्ट्रिक बाइक की चाबी सौंपकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


दिल्ली ने केनेडियन काउबॉय को हराया
दूसरा मुकाबला एमएसजी केनेडियन काउबॉय तथा एमएसजी दिल्ली के दिलेर टीमों के बीच हुआ। इस मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ी शुरू से ही हावी रहे। पहले हाफ तक दिल्ली टीम के 34 और केनेडियन काउबॉय के 26 अंक बने। सेकेंड हाफ में भी दिल्ली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना स्कोर 68 तक पहुंचा दिया जबकि केनेडियन काउबॉय टीम के 46 अंक बन पाए। इस मैच में कनाडा टीम के अमित व केनेडियन काउबॉय टीम के गुरनाम ने 11-11 अंक हासिल किए जबकि दिल्ली टीम के मनप्रीत जीता ने 13 अंक बनाए, जिसके बाद मनप्रीत जीता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। डेरा प्रमुख  ने उसे भी इलेक्ट्रिक बाइक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में तैयार हुआ स्टेडियम
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट के लिए पूर्णत: वातानुकूलित इंडोर स्टेडियम तैयार किया गया है, जिसमें दो हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की सुव्यवस्था है। डेरा प्रमुख के दिशा निर्देशन में स्टेडियम को भव्य तरीके से महज तीन दिन में तैयार किया गया है। पूरे स्टेडियम में 10 कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से हर एंगल से मैच को कवर किया जाता है। स्टेडियम में चारों तरफ बड़ी एलइडी स्क्रीनें लगाई गई हैं, जिन पर मैच लाइव भी प्रसारित होता है। आईपीएल की तर्ज पर करवाई जा रहे इस टूर्नामेंट में थर्ड अंपायर, कॉमेंट्री की सुविधा है। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले कोच को खेल पंच की उपाधि दी गई है। टूर्नामेंट का विभिन्न टीवी चैनलों के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।

‘परंपरागत खेलों को मिलेगा बढ़ावा’
इस मौके पर डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ‘तिरंगा रुमाल छू लीग’ के माध्यम से भारत के परंपरागत खेल को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले उन्होंने ग्रामीण आंचल के खेल गिल्ली डंडा को ‘गुलस्टिक’ का रूप देकर उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि रुमाल छू खेल उन्होंने स्वयं खेला है। वर्तमान में इसे नियमों में बांधकर नया रूप दिया गया है। यह पांच खेलों को मिलाकर बनाया गया अद्भुत खेल है। उन्होंने कहा कि यह नया गेम है। यह धीरे धीरे बड़ा होगा और जब जवान होगा तो गजब का रंग लाएगा।


डेरा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने स्वयं यह गेम खेला है और उनकी आने वाली फिल्म ‘एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल’ में भी रुमाल छू खेल खेला है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक की दोनों पदक विजेताओं को सिरसा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाएं है उन्हें तराशना और निखारना होगा साथ ही गांवों में स्टेडियम बनाने होंगे। सिरसा में डेरे की ओर से खिलाड़ी तराशे गए हैं और उन्हें हर सुविधा प्रदान करवाई जा रही है। ऐेसे में उम्मीद की जा सकती है कि अगले ओलंपिक में सिरसा का कोई खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed