फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sports championship in Sirsa

मटका दौड़ में अविनाश कौर और नींबू रेस में प्रियंका प्रथम

Sun, 22 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 22 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sports championship in Sirsa
खेल प्रतियोगिता - फोटो : bureau

गांव शहीदांवाली के रामलीला मैदान में एचडीएफसी बैंक और कार्ड संस्था की ओर से ग्राम पंचायत के सहयोग से युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मटका दौड़ में अविनाश कौर प्रथम, सीमा रानी द्वितीय, नींबू रेस में महिलाओं में प्रियंका देवी, संगीता रानी द्वितीय रहीं।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि सरपंच जगदीश कुमार ने कहा कि  स्वामी विवेकानंद के विचार, दर्शन और अध्यापन भारत की महान सांस्कृतिक और पारंपरिक संपत्ति हैं। युवा देश के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो देश को आगे बढ़ाता है। इसी वजह से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों के द्वारा सबसे पहले युवाओं को चुना जाता है। इस अवसर पर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें मटका रेस, नींबू रेस, जलेबी रेस, बोरी रेस, फ्री स्टाइल रेस, बुजुर्गों व युवाओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
विज्ञापन


महिलाओं की मटका दौड़ में अविनाश कौर प्रथम, सीमा रानी द्वितीय, नींबू रेस में महिलाओं में प्रियंका देवी, संगीता रानी द्वितीय रहीं। जलेबी रेस में ज्योति प्रथम, सुनीता द्वितीय रहीं। इसके साथ ही पुरुषों की जलेबी रेस प्रतियोगिता में लवप्रीत प्रथम, मोनू कक्कड़ द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की बोरी रेस में पूजा प्रथम तथा कोमल रानी द्वितीय स्थान पर रहीं। फ्री स्टाइल दौड़ में सोमा रानी प्रथम, कैलाश रानी दूसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में युवाओं की टीम ने जीत हासिल की। विजेता प्रतिभागियों को कार्ड संस्था के कार्यक्रम समन्वयक दलबीर गोदारा व सरपंच जगदीश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य महेंद्र पाल, हरीश कुमार, आत्मा राम, पूर्व पंच भजनलाल दहिया, कोच इंद्रजीत सिंह, कार्ड संस्था से दलबीर गोदारा, सुनील कुमार, प्रदीप सैनी सहित भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed