फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Special train will run from Sirsa for five states including Bihar

सिरसा से बिहार सहित पांच राज्यों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from Sirsa for five states including Bihar
सिरसा रेलवे स्टेशन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। फिरोजपुर से चलकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सिरसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम 05 बजकर 2 मिनट पर पहुंचेगी और 05 बजकर 7 मिनट पर अगरतला के लिए रवाना होगी। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2897 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इससे पंजाब, हरियाणा, बिहार, असम, त्रिपुरा जोन के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलने पर पांच राज्यों के यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगी। सिरसा में बिहार और असम के प्रवासी काम करने के लिए पहुंचते है। इससे पहले बिहार के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन न चलने के कारण यात्रियों को दिल्ली से दूसरी ट्रेन पकड़कर पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब बिहार से आए श्रमिकों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 04494-04493 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक सोमवार को पंजाब के फिरोजपुर स्टेशन से चलेगी और बठिंडा, सिरसा, भिवानी, रोहतक, नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होते हुए बिहार के पाटलीपुत्र, कटिहार, गुवाहाटी, अगरतला तक जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को अगरतला से सिरसा पहुंचेगी ट्रेन
स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की वापसी वीरवार को अगरतला से सिरसा रेलवे स्टेशन पर होगी। यह ट्रेन सिरसा रेलवे स्टेशन पर वीरवार शाम को 6 बजकर 15 पर पहुंचेगी और 6 बजकर 20 मिनट पर फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। यात्रियों को इसके लिए पहले ही बुकिंग करवानी होगी। जिसके बाद ही वे इस स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed