फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Special laddoos made of desi ghee will be available at Digvijay Chautala's wedding, special fruits for VIPs

Haryana: दिग्विजय चौटाला की शादी में मिलेंगे देसी घी के स्पेशल लड्डू, वीआईपी के लिए विशेष फ्रूट

Tue, 07 Mar 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

प्रदेश स्तरीय प्रीतिभोज कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कैटरिंग की व्यवस्था देख रहे प्रबंधकों की माने तो अतिथियों के लिए 10 प्रकार की सब्जियां तैयार की जाएगी। इसके अलावा चार प्रकार की मिठाइयां भी होंगी।

विज्ञापन
Special laddoos made of desi ghee will be available at Digvijay Chautala's wedding, special fruits for VIPs
दिग्विजय सिंह चौटाला - फोटो : file

विस्तार

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सिरसा में 10 मार्च को विशेष आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। शादी समारोह में अतिथियों को दिल्ली के राशन से तैयार खाना मिलेगा, जबकि सिरसा का दूध और दही का स्वाद अतिथि चखेंगे। देसी घी के विशेष लड्डू आकर्षण का केंद्र होंगे। हरियाणा पंजाब के कलाकार अतिथियों का मनोरंजन करेंगे। वीआईपी अतिथियों के लिए फ्रूट का इंतजाम भी है।

विज्ञापन


शहर के जीटीएम ग्राउंड में 18 एकड़ में तीन अलग-अलग वाटर प्रूफ टेंट स्थापित कर दिए गए हैं। इनमें सामान्य लोगों के लिए अलग, महिलाओं के लिए अलग टेंट की व्यवस्था है, जबकि वीआईपी के लिए एक अलग से बड़े टेंट की व्यवस्था की गई है। बारिश धूल आंधी पर बेअसर रहने वाले इस टेंट के लिए सामान विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाया गया है। दिल्ली की कैटरिंग कंपनी दिग्विजय सिंह की शादी की व्यवस्था संभाल रही है। यह वही कैटरिंग कंपनी है, जो उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विवाह की व्यवस्था देख चुकी है।
विज्ञापन


10 प्रकार की सब्जी, चार प्रकार की मिठाई होंगी तैयार
प्रदेश स्तरीय प्रीतिभोज कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कैटरिंग की व्यवस्था देख रहे प्रबंधकों की माने तो अतिथियों के लिए 10 प्रकार की सब्जियां तैयार की जाएगी। इसके अलावा चार प्रकार की मिठाइयां भी होंगी। इसके अलावा लड्डू, खोया शामिल है। फास्ट फूड में चीन के पसंदीदा आइटम भी मिलेंगे। कैटरिंग कंपनी दिल्ली की होने के कारण राशन का पूरा सामान दिल्ली से ही आया है, लेकिन फ्रूट, दूध, दही, लस्सी, खोया सिरसा का ही इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कलाकार करेंगे मनोरंजन
शाही शादी में मनोरंजन की भी खूब व्यवस्था की गई है। अलग-अलग तीन मंचों पर हरियाणा पंजाब और राजस्थान की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। तीनों राज्यों से बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। ये कलाकार अपनी अनूठी पेशकश देंगे। डीजे और म्यूजिक सिस्टम भी दिल्ली का होगा।

भात भरने के दौरान परिवार के साथ नैना चौटाला। सोशल मीडिया ।
 
सिरसा के बाद दिल्ली में होगा मुख्य आयोजन

सिरसा में प्रीतिभोज का कार्यक्रम 10 मार्च को होगा। इसके बाद 13 मार्च को दिल्ली में रिंग सेरेमनी और 15 मार्च को शादी होगी। सिरसा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया है। इनकी अनुमानित संख्या 60 हजार बताई जा रही है। इसके बाद दिल्ली में होने वाले दो मुख्य कार्यक्रमों में केंद्र स्तर के मंत्री, परिवार के नजदीकी रिश्तेदारी ही शामिल होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल, फिल्म अभिनेताओं सहित अन्य वीआईपी को विशेष आमंत्रण भेजा गया है।


तीन से अधिक प्रकार के निमंत्रण पत्र
शादी के लिए अलग-अलग निमंत्रण पत्र भी चौटाला परिवार की ओर से छपवाए गए हैं। एक निमंत्रण पत्र आमजन के लिए है। इसमें केवल सिरसा में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी शामिल है। दूसरा निमंत्रण 13 मार्च को होने वाले रिंग सेरेमनी को लेकर है। इसमें परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों को शामिल किया जाना है। 15 मार्च को दिल्ली में होने वाले शादी समारोह को लेकर विशेष निमंत्रण पत्र तैयार करवाया गया है, जो परिवार के नजदीकी रिश्तेदारी के अलावा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रपति, फिल्म स्टारों को दिया गया है।

शादी समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आमजन से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक को निमंत्रण दिया गया है। सिरसा में प्रदेशभर के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिरसा के बाद दिल्ली में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। - डॉ. अजय सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed