{"_id":"61f432bf96789223524b4b6e","slug":"sp-formed-task-force-to-crack-down-on-drugs-will-take-action-in-plain-uniform-sirsa-news-hsr6230024156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर नकेल करने के लिए एसपी ने बनाई टास्क फोर्स, सादी वर्दी में करेंगे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर नकेल करने के लिए एसपी ने बनाई टास्क फोर्स, सादी वर्दी में करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले में नशे की सप्लाई और नशा करने वालों को रोकने के लिए पुलिस ने नई योजना तैयार की है। जहां एक ओर पंजाब हरियाणा से नशे की सप्लाई रोकने के लिए नया एंटी नारकोटिक्स सेल गठित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर नशा करने वालों को रोकने के लिए भी सादी वर्दी में पुलिस टीमें पार्कों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करेगी। सादी वर्दी वाली चार विशेष टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम में 10-10 जवान शामिल होंगे।
नशा करने वाले अक्सर पार्कों या सार्वजनिक स्थानों को चुनते हैं। सुबह या शाम के समय वे सुनसान जगह पर नशा करते हैं। ऐसे में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मंथन के बाद नई योजना तैयार की। एसपी ने चार नई टास्क फोर्स बनाई। प्रत्येक टीम में 10-10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये जवान सादी वर्दी में सुबह और शाम के समय पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर दबिश देंगे। नशा करने वालों को पकड़ेंगे और उनसे नशा सप्लाई करने वालों का पता लगाएंगे। एसपी को पूरी उम्मीद है कि इस टीम के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस संबंध में उन्होंने सभी जवानों की बैठक लेकर निर्देश भी जारी किए हैं।
नया एंटी नारकोटिक्स सेल भी बनाया, चौटाला गांव रहेगी तैनाती
सिरसा जिला की सीमा पड़ोसी राज्य पंजाब और राजस्थान से लगती है। पंजाब और राजस्थान के रास्ते नशीले पदार्थ आने की आशंका रहती है। ऐसे में एसपी डॉ. अर्पित जैन ने एक और नया एंटी नारकोटिक्स सेल बना दिया है। इसमें फिलहाल चार पुलिस जवानों को तैनात किया है और इसका इंचार्ज गुरमीत सिंह को बनाया है। ये जवान सीआईए से लिए गए हैं। क्योंकि सीआईए में रहते हुए इन जवानों ने बेहतर काम किया और अच्छे परिणाम भी सामने आए। अब इस टीम का गठन कर चौटाला गांव तैनात कर दिया है। चौटाला गांव में रहकर आसपास के एरिया में नशा तस्करी रोकने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
हम नई योजना के साथ करेंगे काम : एसपी
नशा रोकने के लिए नई योजना बनाई है। जहां एक ओर नया एंटी नारकोटिक्स सेल बनाया है वहीं दूसरी ओर अब टास्क फोर्स भी बनाई है। चार टीमों में 10-10 जवान शामिल किए हैं। ये जवान सादी वर्दी में चेकिंग करेंगे और पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों पर निगाह रखेंगे। एंटी नारकोटिक्स सेल बॉर्डर एरिया से आने वाले नशा पर रोकथाम लगाएगा।
-डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।