{"_id":"c75925e3ef95289dde16ba13d360555b","slug":"sonipat-win-overall-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत ने जीती ओवर ऑल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत ने जीती ओवर ऑल प्रतियोगिता
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता कुश्ती, जूडो, एथलेटिक व बॉक्सिंग का समापन सोमवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हो गया।
विज्ञापन
तीन दिन तक चली इस खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 जिलों के लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर आयोजित समारोह में विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में जिला सोनीपत ओवरऑल में प्रथम स्थान पर रहा जबकि जिला झज्जर दूसरे स्थान पर तथा जिला भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।
समापन अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर उपायुक्त गजराज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया तथा खेल की भावना से खेलने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेल की भावना पर पकड़ पा कर इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल में प्रतियोगिता अपने आप में होती है तथा स्वयं के स्तर को पूरा कर व्यक्ति मंजिल तक पहुंच जाता है।
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल के साथ-साथ पढ़ाई की और भी विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पारितोषिक प्रदान किये।
इस अवसर पर फतेहाबाद के जिला खेल अधिकारी सूबे सिंह ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस प्रतियोगिता में किए गए प्रबंधों की सराहना की।
समापन समारोह के अवसर पर कार्यकारी अधिकारी खेल विभाग कृष्ण कुमार बैनीवाल ने मुख्य अतिथि व अन्य विभागों के अधिकारियों तथा खिलाडिय़ों का धन्यवाद किया।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिला सोनीपत ओवरऑल में प्रथम स्थान पर, जिला झज्जर दूसरे स्थान पर तथा जिला भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।
कुश्ती में 42 किलोग्राम भार वर्ग में नीतीश कुमार रोहतक प्रथम, सूरज भिवानी द्वितीय, सत्यवान केथल व राजपाल सोनीपत तृतीय,
46 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल झज्जर प्रथम, कपिल हिसार द्वितीय, गोविंद जींद व आजाद कैथल तृतीय,
50 किलोग्राम भार वर्ग में अजय पूरी भिवानी प्रथम, रोहताश कैथल द्वितीय, सचिन पानीपत व महेश गुड़गावं तृतीय,
54 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज जींद प्रथम, अमन कुरुक्षेत्र द्वितीय, सचिन केथल व सचिन रोहतक तृतीय,
58 किलोग्राम भार वर्ग में देवेन्द्र भिवानी प्रथम, मनीष रोहतक द्वितीय, राहुल पलवन व नवीन रावत फरीदाबाद तृतीय,
63 किलोग्राम भार वर्ग में रविंद्र झज्जर प्रथम, अंतरीश हिसार द्वितीय, अनिल पानीपत व राहुल गुड़गांव तृतीय,
69 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक जींद प्रथम, सागर सोनीपत द्वितीय, सूर्यप्रताप भिवानी व रिंकू रोहतक तृतीय,
76 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित हिसार प्रथम, संजय रोहतक द्वितीय, दीपक भिवानी व सागर सोनीपत तृतीय,
85 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल झज्जर प्रथम, राहुल रोहतक द्वितीय, प्रतीक सोनीपत व जितेंद्र केथल तृतीय,
85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में समित झज्जर प्रथम, संजय रोहतक द्वितीय, अंकित भिवानी तथा संजय जींद तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बॉक्सिंग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित केथल प्रथम, महावीर फतेहाबाद द्वितीय, प्रवीण पानीपत व सन्नी फरीदाबाद तृतीय,
48 किलोग्राम भार वर्ग में सोनू सोनीपत प्रथम, सुमित जींद द्वितीय, अनुज भिवानी व रावी फतेहाबाद तृतीय,
50 किलोग्राम भार वर्ग में सोहित पानीपत प्रथम, परुषोत्तम भिवानी द्वितीय, अजय हिसार व सर्वदीप फतेहाबाद तृतीय, 52 किलोग्राम भार वर्ग में साहित रोहतक प्रथम, हितेष भिवानी द्वितीय, जसवंत हिसार व मोहित झज्जर तृतीय,
54 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित सोनीपत प्रथम, सुमित भिवानी द्वितीय, सोमवीर करनाल व तुषाल कैथल तृतीय,
57 किलोग्राम भार वर्ग में फोजी केथल प्रथम, मंजीत फतेहाबाद द्वितीय, अमित सोनीपत व विजयदीप हिसार तृतीय,
60 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित रोहतक प्रथम, मन्नु जींद द्वितीय, सचिन केथल व सचिन शर्मा भिवानी तृतीय,
63 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश भिवानी प्रथम, अंकित सोनीपत द्वितीय, अंकित फरीदाबाद व बिट्टू केथल तृतीय,
66 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल कैथल प्रथम, दक्ष भिवानी द्वितीय, तुषांत सोनीपत व सौरव जींद तृतीय,
70 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक भिवानी प्रथम, रोहित कैथल द्वितीय, प्रिंस कुरुक्षेत्र व कुलबीर सोनीपत तृतीय,
75 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित भिवानी प्रथम, विनित झज्जर द्वितीय, नितिन कैथल व योगेंद्र जींद तृतीय,
80 किलोग्राम भार वर्ग में हिम्मत सिंह पलवल प्रथम, अमन रोहतक द्वितीय, रोहित कैथल व अनमोल जींद तृतीय,
80 किलोग्राम भार वर्ग से उपर में अमन भिवानी प्रथम, वंश पानीपत द्वितीय, अभिषेक गुड़गांव व मोहित जींद तृतीय स्थान पर रहे।