फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sonika first in poster making

Sirsa News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनिका को मिला पहला स्थान

Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
sonika first in poster making
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्या​र्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में विज्ञान और प्रौद्योगिकी : विश्व को आकार देता 2026 विषय पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। कहा कि ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों की संवेदनशीलता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम को वर्तमान युग की आवश्यकताओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से मानव जीवन अधिक सरल, सुरक्षित और उन्नत बन रहा है। डॉ. जय प्रकाश ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच अपनाकर नवाचार की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग, पावर पॉइंट प्रस्तुति, मॉडल एवं कोलाज प्रस्तुति और साइंस एंड टेक्नोलॉजी शोकेस शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य रणजीत सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed