फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sonia Gandhi will be one hour in Sirsa

एक घंटे तक सिरसा में रहेंगी सोनिया गांधी

Fri, 03 Oct 2014 11:25 PM IST
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा
हितेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 03 Oct 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi will be one hour in Sirsa

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सिरसा रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोनिया की रैली को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को तमाम सुरक्षा प्रबंधों का आईजी हिसार हनीफ कुरैशी ने जायजा लिया। उन्होंने सोनिया गांधी के एयरफोर्स स्टेशन से लेकर रैली स्थल तक के तय रूट पर तैयारियों की अंतिम रिहर्सल की।
विज्ञापन


रैली की सुरक्षा एनएसजी समेत करीब तीन हजार पुलिस कर्मचारियों के हाथों में होगी। सोनिया गांधी के आसपास की सुरक्षा का जिम्मा एनएसजी कमांडो संभालेंगे और बाहर सुरक्षा कवच की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल को बृहस्पतिवार रात ही सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। आईबी व स्टेट सीआईडी के सीनियर अधिकारियों ने रैली के मंच से लेकर ‘डी’ व आम लोगों के बीच अपने कर्मचारियों की ड्यूटी तय की।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होने जा रही सोनिया गांधी रैली में आम जनता के लिए एक प्रवेश द्वार होगा। स्टेडियम के मुख्य गेट से सोनिया गांधी व उनके साथ आने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद, प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर प्रवेश करेंगे।

सोनिया की सिरसा रैली से प्रदेश में कांग्रेस का भी केंद्रीय स्तर पर प्रचार अभियान शुरू हो जाएगा। इससे चुनाव प्रचार गरमाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं।

इस तरह होगा कार्यक्रम
03 हजार एनएसजी और पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी
आईजी हिसार, आईबी व सीआईडी के अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
02 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से आएंगी सिरसा एयरफोर्स स्टेशन
03 बजकर 45 मिनट पर विशेष विमान से सीधा दिल्ली से होगी

डबवाली बाईपास पर आवागमन रहेगा बंद
सोनिया गांधी का विमान वायु सेना अड्डे पर उतरने के बाद वायु सेना केंद्र से लेकर डबवाली बाईपास रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

सोनिया का काफिला बाईपास रोड से रैली स्थल पर पहुंचेगा। इस रूट पर वर्दी व सादी पोशाक में सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती शुक्रवार सुबह से कर दी गई। हर संदिग्ध पर सुरक्षा कर्मचारियों की पैनी नजर है। रैली स्थल के आसपास ऊंची इमारतों पर सनाइपर की तैनाती की है।

एक घंटा का होगा सोनिया दौरा
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एक घंटे तक सिरसा में रहेंगी। वे हेलीकॉप्टर से दो बजकर 45 मिनट पर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी।

इसके बाद उनका काफिला शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बनाए गए रैली स्थल की तरफ रवाना होगा। यहां सोनिया गांधी 20 मिनट तक रैली में आई भीड़ को संबोधित करेंगी और इसके बाद उनका काफिला वापस एयरफोर्स पहुंचेगा।

यहां सोनिया को दिल्ली ले जाने के लिए विशेष विमान रन वे पर तैयार मिलेगा और तीन बजकर 45 मिनट पर सोनिया गांधी सिरसा से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

बीएसएफ ने किया फ्लैग मार्च
विधानसभा चुनाव व रैली की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मितेश जैन के आदेशानुसार सिरसा पुलिस व बीएफएफ के जवानों ने शहर व गांवों में फ्लैग मार्च किया।


डीएसपी धर्मवीर सिंह व बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अजैब सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों जवानों ने शहर के रानियां रोड, नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, घंटाघर चौक, परशुराम चौक, शिव चौक, हुडा चौक, अंबेडकर चौक, एसएस चौक, गांव बेगू, बाजेकां, अलीमोहम्मद, फूलकां और हाउसिंग बोर्ड चौक पर फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed