फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   solution in two days, will hungry strike, warning

दो दिन में मसला हल नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

Tue, 20 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
solution in two days, will hungry strike, warning
धरने पर बैठे लोग - फोटो : amarujala
नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर वैदवाला-सिरसा मार्ग बंद करने के विरोध में और अंडर ब्रिज व ओवरब्रिज की मांग को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि दो दिनों में मसला हल नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। साथ ही मांग पूरी न होने पर धरना जारी रहेगा। एक ओर जहां हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने धरनास्थल पर जाकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया वहीं कांग्रेस नेताओं ने धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन


सिरसा से डबवाली रोड तक नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। गांव वेदवाला के पास कोई अंडरपास न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से एक किमी दूर जाकर अंडरब्रिज बनाया है जो उचित नहीं हैं। धरने में दडबी, वेदवाला, सिंकंदरपुर, रसूलपुर, बरूवाली, हांडीखेडा सहित अन्य गांव के लोग बैठे हुए हैं। धरनारत सर्वजीत बठला, बलविंद्र सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, घुम्मन सिंह, जोंगेंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, मंजीत सिंह बठला, संतोष, प्रीतपाल, इकबाल सिंह,  हरमेंद्र कौर, सरपंच सरस्वती देवी, अमरजीत कौर स्वर्णकौर आदि का कहना है कि नेशनल हाईवे अधिकारियों ने गांव से एक किमी दूर अंडरब्रिज बनाया है।
विज्ञापन


कारण पूछने पर बताया जाता है कि ये अंडरब्रिज पशुओं के लिए बनाया गया है। उनका कहना है कि विभाग को पशुओं की चिंता रही पर आदमियों के लिए रास्ता बनाना भूल गया। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन में समस्या का समाधान न हुआ तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी वैसे धरना अंडर ब्रिज निर्माण तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास बनवाओ और मुआवजा भी दो
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने गांव वेदवाला में धरनारत किसानों और राहगीरों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विचार विमर्श कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, श्याम बजाज, हरदयाल सिंह गदराना, हरीश खुराना आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने उनसे कहा कि वेदवाला से सिरसा आने जाने वाली सड़क को बहाल किया जाए और हाईवे पर अंडरपास बनवाया जाए ताकि दर्जनभर गांवों की जनता का राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे के तहत अधिगृत की गई लगभग दो एकड़ भूमि का मुआवजा जारी करवाया जाए। इन मांगों के बारे में चोपड़ा ने सरकार द्वारा शीघ्र ही मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया।  


कांग्रेस ने किया धरने का समर्थन
वैदवाला मार्ग को बंद करने के विरोध में दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिनों में मसला हल नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। ग्रामीणों की मांग है कि मार्ग पर अंडरब्रिज 4 का निर्माण किया जाए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है और संघर्ष की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ है। इस मौके पर सर्वजीत सिंह सरपंच, बलजिंद्र सिंह, बाना राम, फूमण सिंह, संतोख सिंह, गुरचरण सिंह, रूप सिंह, मनजीत सिंह सरपंच सिकंदरपुर, आत्माराम सरपंच हांडीखेड़ा, सुखजीत सिंह, सरस्वती देवी पूर्व सरपंच, हंसराज मोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed