फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Society will always be inspired by Choudhary Sahiram: Chief Minister

चौ. सहीराम से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी : मुख्यमंत्री

Sat, 30 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Society will always be inspired by Choudhary Sahiram: Chief Minister
सिरसा में पूर्व विधायक चौधरी सहीराम बिश्नोई की समा​धि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री ना
सिरसा। गांव सकतखेड़ा में हिंदी आंदोलन सेनानी एवं संयुक्त पंजाब के अबोहर क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी सहीराम बिश्नोई की स्मृति सभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि चौ. सहीराम से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बिश्नोई समाज द्वारा स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई को ‘बिश्नोई रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर समाज का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गांव में बनने वाले अस्पताल का नाम स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई एक महान व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। ऐसे महान जननायक से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी और उनकी यादें सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई का जन्म 12 जनवरी 1922 को पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की और विभाजन के कठिन दौर में न केवल अपने परिवार बल्कि हजारों विस्थापित परिवारों की चिंता करते हुए उन्हें बसाने और सहयोग करने का कार्य किया। उन्होंने समाज के उत्थान और लोगों की सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था।

उन्होंने कहा कि चौधरी सहीराम बिश्नोई संयुक्त पंजाब विधानसभा के विधायक भी रहे तथा उन्होंने सरदार प्रकाश सिंह बादल के साथ चुनाव जीतकर विधानसभा में जनसेवा का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे लेकिन हमेशा समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई की प्रेरणा और विचार समाज को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर महाराज से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

चौ. सहीराम कठिन दौर में भी समाज को रास्ता दिखाते रहे
कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि चौ. सहीराम कठिन दौर में भी समाज को रास्ता दिखाते रहे। विभाजन के समय बहुत से परिवार यहां आए और उन परिवारों के मददगार चौ. सहीराम जी रहे। उन परिवारों को स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान रहा है। ऐसे व्यक्तित्व बड़े विरले होते हैं जो दूसरों की मदद में जीवन लगा देते हैं। ऐसे व्यक्तित्व का चले जाना एक बड़ी क्षति है।


मुख्यमंत्री ने गाड़ी रोककर जाना ग्रामीणों का हालचाल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई की स्मृति सभा में जाने से पहले गांव सकताखेड़ा में महिलाओं व ग्रामीणों से बातचीत की। यहां गली में खड़ी महिलाओं से बातचीत करने के लिए मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरकर उनके पास गए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई है और इसका लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने डबवाली में वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना के निवास पर पहुंच कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डबवाली में दुकानदारों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed