फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six people were hit by a speeding pickup, 4 injured, one dead

Sirsa News: तेज रफ्तार पिकअप ने छह लोगों को मारी टक्कर, 4 घायल, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Six people were hit by a speeding pickup, 4 injured, one dead
गाड़ी को टक्कर मामले में सीसीटीवी फुटेज 
सिरसा। शहर में बुधवार रात को परशुराम चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने रेहड़ियों से सब्जी खरीद रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में सारी घटना कैद हो गई। वीरवार को नागरिक अस्पताल में मेला ग्राउंड निवासी मृतक निर्मल सिंह का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस पिकअप चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई जगत सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह मेला ग्राउंड में रहता था और एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मृतक के दो बच्चे हैं। मृतक बुधवार रात करीबन 9 बजे अपनी पत्नी के साथ परशुराम चौक पर सब्जियां खरीदने के लिए गया था। उसकी पत्नी रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थी और वह पास में खड़ा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप आई। रेहड़ियों और वहां पर खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए निकल गई। इस टक्कर में निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन चार अन्य लोगों को भी चोटें आईं। लोेगाें ने पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर निर्मल सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

---
पलक झपकते ही हुई सारी घटना
सीसीटीवी में दो सेकेंड यानी पलक झपकते ही सारी घटना हो गई। पिकअप की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि दो ही सेकेंड में सभी को टक्कर मारकर निकल गई। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में साफ तौर पर पिकअप नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed